{"_id":"5966341d4f1c1b44118b45f0","slug":"151499870237-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पकड़े गए गैंगस्टरों के संबंध आतंकी संगठन बब्बर खालसा से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में पकड़े गए गैंगस्टरों के संबंध आतंकी संगठन बब्बर खालसा से
Updated Wed, 12 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में धरे गैंगस्टरों के बब्बर खालसा से संबंधित होने की आशंका
सरगना अमन सेठ को पकड़ने के लिए पुलिस कर रही छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना मल्लांवाला के गांव कोहला में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार गैंगस्टर आतंकी संगठन बब्बर खालसा से संबंधित होने की आशंका है। पुलिस उनके सरगना अशोक कुमार उर्फ अमन सेठ को पकड़ने के लिए विभिन्न जगहों पर छापामारी कर रही है।
थाना मल्लांवाला पुलिस ने दो गैंगस्टरों को नामजद कर कुछ और आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मंगलवार सुबह गांव कोहला में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई थी। थाना मल्लांवाला के प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। उन्हें शक है कि इनके आतंकी संगठन बब्बर खालसा के साथ संबंध हैं। पुलिस इनके सरगना अमन सेठ को पकडने में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कोहला में कुछ ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके आतंकी संगठन बब्बर खालसा के साथ संबंध हैं। ये लोग बब्बर खालसा के सदस्य बने हुए हैं और भारत सरकार के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां चला रहे हैं।
विज्ञापन
गांव कोहला में किसी के घर बैठ कर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने सोमवार रात दो बजे ही गांव की घेराबंदी कर ली थी। मंगलवार सुबह जब गैंगस्टरों को पुलिस के हवाले करने की बात कही तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। उनका सरगना अमन सेठ वहां से भाग निकला। पुलिस ने अशोक कुमार उर्फ अमन सेठ, गुरप्रीत सिंह गोपी वासी कोहला को नामजद कर कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।