फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रिलायंस और जियो का टावर लगाने के नाम पर 11.39 लाख की ठगी

रिलायंस और जियो का टावर लगाने के नाम पर 11.39 लाख की ठगी

Fri, 15 Mar 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
रिलायंस और जियो का टावर लगाने के नाम पर 11.39 लाख की ठगी
मोबाइल टावर लगाने के नाम पर सवा 11 लाख की ठगी
विज्ञापन

गांव कंडरां के संत प्रेम सिंह पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल से की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। संत प्रेम सिंह पब्लिक स्कूल कंडरां में प्रिंसिपल प्रीतम सिंह से एक व्यक्ति ने मोबाइल का टावर लगाकर कमाई करने का झांसा देकर 11.39 लाख रुपये ठग लिए। थाना नंगल भूर की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता प्रिंसिपल प्रीतम सिंह निवासी कंडरां ने बताया कि उनके मोबाइल पर फोन आया कि अगर आपके पास जमीन है तो वहां टावर लगाकर अच्छी कमाई की जा सकती है। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपके स्कूल और घर दोनों जगह टावर लगाए जा सकते हैं। प्रिंसिपल ने हामी भरी तो आरोपी ने कागजी कार्रवाई और एडवांस सिक्योरिटी के नाम पर 11.39 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने 15 बार अलग-अलग समय और अलग अलग खातों में 11.39 लाख रुपये जमा करवाए लेकिन इसके बाद फोन करने वाले लोगों का रिस्पांस आना बंद हो गया। इसी दौरान उन्होंने बैंक अकाउंट्स की डिटेल निकलवाई और जिसके नाम पर अकांउट था, उससे मिलने दिल्ली चले गए। वहां जिसके नाम पर अकाउंट था, उसने बताया कि उसकी आईडी पर फेक अकाउंट बनाया गया था जिसको 31 दिसंबर को ही बंद करवाया है। प्रीतम सिंह ने थाना नंगलभूर में शिकायत देकर इंसाफ की मांग की है, वहीं पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed