{"_id":"5c87e1febdec22144002d773","slug":"141552409086-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीएसएफ ने हेरोइन समेत पकड़े दो तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ीएसएफ ने हेरोइन समेत पकड़े दो तस्कर
विज्ञापन
बीएसएफ ने हेरोइन समेत पकड़े दो तस्कर
बीओपी मबोके के पास से लेकर आ रहे थे हेरोइन
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई हेरोइन सरहद से लेकर लौट रहे दो तस्करों को बीएसएफ ने काबू किया है। बीएसएफ अधिकारियों ने पूछताछ के बाद दोनों तस्करों को हेरोइन समेत पुलिस के हवाले किया है। दोनों तस्कर थाना ममदोट के अंतर्गत सीमांत गांव पंजोके के रहने वाले हैं। थाना ममदोट पुलिस ने मंगलवार को तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-29 के जवान सरहद पर लगी फेंसिंग के पास गश्त कर रहे थे। बीएसएफ की बीओपी मबोके के नजदीक फेंसिंग पार खेत से खेती कर लौट रहे दो लोगों को शक की बुनियाद पर तलाशी लेने पर उनके पास से हेरोइन का एक पैकेट मिला, जिसका वजन एक किलो 60 ग्राम था।
पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि हेरोइन बार्डर पिल्लर नंबर-198-1 के पास से उठाकर ला रहे हैं। दोनों तस्करों ने हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई थी। आरोपियों की पहचान धर्मप्रीत सिंह और मलकीत सिंह वासी पंजोके के रूप में हुई है। बीएसएफ अधिकारियों ने उक्त दोनों तस्करों से गहन पूछताछ करने के बाद थाना ममदोट पुलिस के हवाले किया है। बीएसएफ अधिकारियों को शक है कि आरोपियों के पास और भी हेरोइन होगी, जो पुलिस पूछताछ में बरामद कर सकती है। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह का कहना है कि तस्करों से पूछताछ की जा रही है, कई अहम खुलासा होने की उम्मीद है।