फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   केंद्रीय जेल फिरोजपुर स्थित अस्तपाल में बने ओट सेंटर से दवाएं चोरी

केंद्रीय जेल फिरोजपुर स्थित अस्तपाल में बने ओट सेंटर से दवाएं चोरी

Mon, 28 Jan 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय जेल फिरोजपुर स्थित अस्तपाल में बने ओट सेंटर से दवाएं चोरी
जेल के ओट सेंटर से नशे की दवाएं चोरी
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने पूछताछ कर आरोपी हवालाती को पकड़ा, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। केंद्रीय जेल फिरोजपुर स्थित अस्पताल में बने ओट सेंटर से दवाएं चोरी हो गई। यह दवाएं नशे के लत में डूबे लोगों को नशा छोड़ने बनाने के लिए दी जाती है। संदेह के आधार पर एक हवालाती को जेल प्रशासन ने काबू किया तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली। थाना सिटी पुलिस की तरफ से आरोपी हवालाती के विरुद्ध पर्चा दर्ज किया गया है।

केंद्रीय जेल के अधीक्षक ने बताया कि रविवार की सुबह हवालाती विक्रम कुमार ने जेल के अंदर बने क्लीनिक ओट सेंटर के ताले तोड़कर अंदर पड़ीं 3450 गोलियां चोरी कर ली। हवालाती की तरफ से उक्त गोलियां को बैरक के सामने कूड़ों के छोटे ढेर और ईंटों के नीचे छुपाकर रख दिया गया। जब इस बात का पता जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को लगा तो उनकी तरफ से ओट सेंटर के पास साफ सफाई कर रहे हवालाती और कैदियों से पूछताछ की। इस दौरान हवालाती विक्रम कुमार ने माना कि उसने गोलियां ईंटों के नीचे छुपाई के रखी है। इस पर दवाएं बरामद कर ली गई हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि हवालाती के विरुद्ध पुलिस को शिकायत पत्र भेज दिया गया है। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि केंद्रीय जेल फिरोजपुर अधीक्षक की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर हवालाती विक्रम कुमार उर्फ विक्की निवासी पटेल नगर फिरोजपुर छावनी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed