फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कार छीनने के मामले में पांच विद्यार्थियों का गिरोह गिरफ्तार

कार छीनने के मामले में पांच विद्यार्थियों का गिरोह गिरफ्तार

Sat, 15 Dec 2018 10:07 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
कार छीनने के मामले में पांच विद्यार्थियों का गिरोह गिरफ्तार
साथी का कर्ज चुकाने को विद्यार्थी बने लुटेरे
विज्ञापन

पुलिस ने लूटी गई कार, पिस्तौल, कारतूस चाकू समेत 5 को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। जिला पुलिस ने दो दिन पहले शुक्रवार रात यहां के कोटकपूरा तलवंडी बाईपास रोड पर पिस्तौल के बलपर स्विफ्ट डिजायर कार समेत दो हजार रुपये व मोबाइल फोन छीनने की घटना को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपियों से छीनी कार, नकदी समेत एक देसी पिस्तौल 12 बोर, तीन कारतूस व एक चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी विद्यार्थी है, जिन्हें अपने एक साथी के सिर चढ़े कर्ज को उतारने की मंशा से गिरोह बनाया था। पहली घटना को अंजाम देने के बाद ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने बताया कि उनके पास बठिंडा की चौसर बस्ती निवासी पप्पू राम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह पटेल नगर बठिंडा निवासी संजीव गोयल के पास उनकी स्विफ्ट डिजायर कार पर बतौर ड्राइवर काम करता है। बीती 13 दिसंबर को वह अपने मालिक संजीव गोयल के रिश्तेदारों फिरोजपुर छोड़ने के बाद वापस बठिंडा जा रहा था। रात करीब 10 बजे बाबा बंदा बहादुर चौक के पास पांच लोगों ने अपनी कार उसके आगे आकर रास्ता रोक लिया और पिस्तौल के बल पर कार समेत नकदी व फोन लेकर फरार हो गए थे। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह व थाना सदर फरीदकोट की पुलिस पार्टी ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी विद्यार्थी है और इन के खिलाफ पहले कोई भी मामला दर्ज नहीं है। पहली घटना को अंजाम देने के बाद ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
एसएसपी के अनुसार आरोपी, आईटीआई, डी फार्मेसी और प्लस टू के छात्र हैं। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर के गांव सतीएवाला निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ टिड्डा,गांव मोहकम खान निवासी विशाल सोही, गांव सतीएवाला निवासी अवतार सिंह, हाउसिंग बोर्ड कालोनी फिरोजपुर निवासी शिव धालीवाल और बस्ती टैंका वाली फिरोजपुर निवासी रोबिन के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed