{"_id":"5b4ccbea4f1c1b6f548b4dce","slug":"141531759594-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौजवान के सिर पर छोटा गैस सिलेंडर मारकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौजवान के सिर पर छोटा गैस सिलेंडर मारकर की हत्या
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के सिर पर छोटा गैस सिलेंडर मारकर हत्या
महिला से संबंध के शक में दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना तलवंडी भाई के अंतर्गत वार्ड नंबर-छह में तीन लोगों ने महिला से संबंध के शक में एक युवक के सिर पर छोटा गैस सिलेंडर मारकर हत्या कर दी। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।
परमजीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह वासी वार्ड नंबर-छह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने घर काम कर रही थीं। आरोपियों ने उनके घर आकर झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपी लखवीर सिंह ने उनके मुंह बोले बेटे सुखदीप सिंह (30) पुत्र प्रीतम सिंह के सिर पर छोटा गैस सिलेंडर मार दिया। इस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परमजीत ने बताया कि आरोपी उसके रिश्तेदार हैं और सुखदेव को घर आने से रोकते थे। उन्होंने शक था कि उसके परमजीत कौर के साथ संबंध हैं। इसी बात को लेकर आरोपी लखवीर सिंह, कर्मजीत कौर व बब्बी वासी वार्ड नंबर-छह ने सुखदेव सिंह पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
-----------------------