फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नशीली चाय पिलाकर शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार

नशीली चाय पिलाकर शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार

Sat, 18 May 2019 10:52 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
नशीली चाय पिलाकर शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार
नशीली चाय पिलाकर शिक्षिका से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी
ब्लैकमेल करके पौने दो लाख रुपये भी हड़पे, आरोपी भी सरकारी स्कूल का शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। सरकारी अध्यापक ने चाय में नशीली वस्तु मिलाकर शिक्षिका से दुष्कर्म किया। आरोपी शिक्षक ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी ने शिक्षिका से करीब पौने दो लाख रुपये भी हड़प लिए। थाना सिटी की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच पड़ताल का दौर शुरू कर दिया है।

थाना सिटी की पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह फाजिल्का की रहने वाली है और कपूरथला के एक सरकारी स्कूल में बतौर टीचर कार्यरत है। वह कपूरथला के एक इलाके में पिछले एक साल से किराये पर रह रही है। जहां वह रह रही है, वहीं पर मकान मालकिन भी रहती है, जहां पर कई कमरे हैं। उसी घर में एक अलग कमरे में संदीप कुमार निवासी झोटिया जिला फाजिल्का भी रहता है, वह गांव डोगरांवाल के सरकारी स्कूल में ईटीटी अध्यापक है। 14 मार्च को संदीप स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर आकर उसके कमरे में आ गया। जहां पर उसने दो कप चाय बनाई। जब वह चाय रखकर किचन में खाने-पीने का अन्य सामान लेने गई तो पीछे से संदीप ने उसकी चाय में कोई नशीली वस्तु मिला दी। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को बेड पर आपत्तिजनक हालत में पाया और पास ही संदीप कुमार बैठा हुआ था। उसने कहा कि उसने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली और धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इन वीडियो के आधार पर उसने ब्लैकमेल कर कई बार उससे दुष्कर्म किया। उसने ब्लैकमेल कर उससे पैसे भी मांगने शुरू कर दिए। लोकलाज के डर से उसने अलग-अलग समय पर उसे 1.71 लाख रुपये की राशि दी। लेकिन अब उसकी मांग बढ़ती जा रही थी। हाल ही में उसने 15 मई की रात को दुष्कर्म किया। इस पर उसने पुलिस को शिकायत देकर संदीप कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उसने आशंका जताई कि उसे डर है कि संदीप उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल न कर दे। थाना सिटी की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed