फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दिल्ली से हेरोइन लाकर बेचने वाला काबू

दिल्ली से हेरोइन लाकर बेचने वाला काबू

Thu, 24 Jan 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से हेरोइन लाकर बेचने वाला काबू
दिल्ली से हेरोइन लाकर बेचने वाला काबू
विज्ञापन

100 ग्राम हेरोइन व 250 ग्राम नशीला पाउडर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। सीआईए स्टाफ पुलिस ने गश्त के दौरान करतार नगर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 100 ग्राम हेरोइन व 250 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। मामले की जांच कर रहे सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे वह पुलिस टीम के साथ गांव बुघीपुरा में गश्त कर रहे थे तो इस दौरान उन्होंने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पर जा रहे सनाम सिंह उर्फ बिट्टू वासी करतार नगर मोगा को शक के आधार पर रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने मौके पर 100 ग्राम हेरोइन व 250 ग्राम नशीला पाउडर समेत दो हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ थाना मेहना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह पिछले काफी समय से दिल्ली से हेरोइन लाकर मोगा में बेच रहा था। पुलिस रिकार्ड चैक करने पर पता चला है कि आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के आरोप में पहले भी दो केस दर्ज हो चुकें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed