फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को रोंदा, पत्नी की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को रोंदा, पत्नी की मौत

Fri, 05 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को रोंदा, पत्नी की मौत
ट्रक ने दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत
विज्ञापन

जालंधर। मकसूदां सब्जी मंडी के पास शुक्रवार को ट्रक ने मोटर साइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई और पति घायल हो गया। थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

मृतका की पहचान प्रभारानी निवासी गोपाल नगर के रूप में हुई हैं। प्रभारानी अपने पति सुरिंदर कुमार के साथ मकसूदां मंडी में फल लेने आई थी। सेठ हुकुमचंद कालोनी के पास ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे प्रभारानी की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पति सुरिंदर कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं। उस निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिविजन नंबर एक की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed