फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दो दिन पहले लापता हुए युवक की खून से लथपथ मिली लाश

दो दिन पहले लापता हुए युवक की खून से लथपथ मिली लाश

Fri, 26 Apr 2019 09:47 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले लापता हुए युवक की खून से लथपथ मिली लाश
लापता किशोर की खून से सनी मिली लाश
विज्ञापन

शव पर थे गोलियों के निशान, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मक्खू (फिरोजपुर)। पिछले दो दिन से लापता 17 वर्षीय बलजीत सिंह की शुक्रवार सुबह खून से लथपथ लाश गांव भूपेवाला के पास किसान बलदेव सिंह चक्कियां के खेत से बरामद हुई है। शव पर गोलियों के निशान थे। सूचना मिलते ही डीएसपी (डी) सुरेंद्र पाल सिंह, डीएसपी जीरा नरेंद्र सिंह, सीआईए स्टाफ इंचार्ज परमजीत सिंह व थाना मक्खू प्रभारी हरिंदर सिंह चमेली घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जीरा भेज दिया गया है।
मृतक के पिता पिपल सिंह निवासी मंझवाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा पिछले दो दिन से लापता था। दो दिन पले बलजीत घर पर कह कर गया था कि उसेनहाना है, उसका पानी गरम कर दो, बस इतनी बात कह कर वह घर से बाहर चला गया। उसके नहाने का पानी भी गरम हो गया था। वह देर रात तक घर नहीं लौटा। इस पर उसकी तलाश शुरू की गई। कहीं नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मक्खू-लोहियां जीटी रोड स्थित गांव भूपेवाला के पास सड़क किनारे किसान बलदेव सिंह चक्कियां के खेत में से बलजीत की खून से लथपथ लाश मिली। बलजीत के शरीर पर गोलियों के निशान थे, जबकि चुनाव दौरान सभी लोगों ने अपने हथियार जमा कराए हैं। थाना मक्खू के प्रभारी हरिंदर सिंह चमेली ने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed