फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   म्मोहन करके वृद्धा के कानों से बालियां उतार ले गए नौसरबाज

म्मोहन करके वृद्धा के कानों से बालियां उतार ले गए नौसरबाज

Mon, 13 Nov 2017 10:07 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
म्मोहन करके वृद्धा के कानों से बालियां उतार ले गए नौसरबाज
सम्मोहित कर कानों की बालियां ले गए बदमाश
विज्ञापन

कपूरथला। कांजली रोड दिनदहाड़े तीन बदमाश एक वृद्धा को सम्मोहित करके उसके कानों में पहनी बालियां लेकर फरार हो गए। उस समय तो महिला को पता नहीं चला, लेकिन जब घर जाकर देखा तो उसके कानों से बालियां गायब थी। थाना सिटी की पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पीड़िता करतारो पत्नी मूर्ति राम निवासी रणजीत एवेन्यू ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कांजली रोड पर स्थित शहनाई पैलेस के साथ गोल्डन एवेन्यू की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान उन्हें एक बाबा मिला, जिसने उसने उससे राधा स्वामी घर का रास्ता पूछा। उसने उसे बता दिया। इसके बाद उसे एक दंपति मिला, जो कहने लगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं, जो बाबा ने आपसे रास्ता पूछा है। यह बहुत ही पहुंचे हुए संत हैँ। इतने में बाबा फिर दोबारा उसी रोड पर आ गया। आते ही उसने उसे कहा कि आपने मेरी मदद की है, इसलिए पूछो क्या पूछना हैं। उसने अपने छोटे बेटे की सरकारी नौकरी के संदर्भ में पूछा तो उसने उससे दक्षिणा मांगी। इस पर उन्होंने उसे दस रुपये दे दिया। फिर बाबा बोला कि इस पर स्वर्ण रखो। सोना मांगने पर करतारो ने कहा कि उसके पास इस समय सोना नहीं है। दंपति बोला कि आपने कानों में जो बालियां पहनी हैं, उसे रख दें। इसके बाद महिला ने उसके कानों से बालियां उतार कर बाबा के हाथ में पकड़े रुमाल में रख दी। कुछ ही क्षणों के बाद बाबा ने कहा कि यह रुमाल ले जाओ, पीछे मुड़कर मत देखा और घर जाकर ही रुमाल खोलना। जब वह घर पहुंची तो देखा कि रुमाल में से बालिया गायब थीं और उसकी जगह कागज के टुकड़े पड़े हुए थे। तब जाकर उसे लगा कि वह तो ठग थे, जो उससे एक तोले सोने की बालियां ठग कर ले गए हैं। वृद्धा के बेटे ने लिखित शिकायत थाना सिटी की पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed