फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नशेड़ी पति ने बुरी तरह पीट-पीट कर पत्नी को मार डाला

नशेड़ी पति ने बुरी तरह पीट-पीट कर पत्नी को मार डाला

Tue, 16 Apr 2019 10:11 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
नशेड़ी पति ने बुरी तरह पीट-पीट कर पत्नी को मार डाला
नशा करने से रोकने पर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन

दोस्तों के साथ घर में नशा कर रहा था युवक, पत्नी ने किया था मना
गर्दन की हड्डी टूटने से हुई मौत, तीन पर मामला दर्ज, पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। घर में दोस्तों के साथ नशा करने पर रोका तो गुस्साए युवक ने पीट-पीट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने नशेड़ी पति को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य आरोपी मौके से भाग गए। घटना गांव वजीदपुर में सोमवार रात घटी। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मृतका करमजीत कौर के भाई संदीप सिंह और रिंकू ने बताया कि छह साल पहले उनकी बहन करमजीत कौर की शादी वजीदपुर निवासी जगसीर सिंह के साथ हुई थी। जगसीर मजदूरी करता है। करमजीत कौर के तीन बच्चे हैं। एक बेटा ढाई साल और दूसरा छह माह का है। बेटी डेढ़ साल की है। जगसीर स्मैक, शराब और अन्य नशे का आदी है। सोमवार को भी वह अपने दोस्तों के साथ घर में नशा कर रहा था। करमजीत ने उसे नशा करने से रोकते हुए कहा कि घर में खाने को कुछ नहीं है। बच्चे भूखे हैं और तुम इन लोगों के साथ अपनी कमाई नशे में उड़ा रहे हो। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और जगसीर ने करमजीत को पीट-पीट कर मार डाला। करमजीत की जेठानी पूजा ने बताया कि उसका देवर नशे का आदी था, इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था। जगसीर ने करमजीत कौर को सिर पकड़कर इतना पीटा कि करमजीत की गर्दन की हड्डी टूट गई। थाना कुलगढ़ी के प्रभारी गुरजंट सिंह ने बताया कि आरोपी पति और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गर्दन की हड्डी टूटने से महिला की मौत हुई। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed