फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कार व एंबुलेंस की सीधी टक्कर में भाई बहन समेत तीन घायल

कार व एंबुलेंस की सीधी टक्कर में भाई बहन समेत तीन घायल

Sat, 13 Apr 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
कार व एंबुलेंस की सीधी टक्कर में भाई बहन समेत तीन घायल
कार व एंबुलेंस की टक्कर से भाई बहन समेत तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो, सादिक (फरीदकोट)। स्थानीय गुरुहरसहाए रोड के कुहनी मोड़ पर शनिवार सुबह कार व एंबुलेंस की सीधी टक्कर होने हो गई है। इसमें कार सवार भाई बहन समेत एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया है। गांव दीप सिंह वाला के पूर्व पंच हरनेक सिंह का कुलवंत सिंह अपनी बहन रमनदीप कौर को जेन कार में पंजाब डिग्री कॉलेज में छोड़ने आ रहा था। जैसे ही वह कुहनी मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रही 108 एंबुलेंस गाड़ी के साथ उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे के कारण दोनों भाई बहनों की टांगें टूट गई जबकि एंबुलेंस चालक गुरजसविंदर सिंह के सिर पर गंभीर चोटें लगी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जुटे ग्रामीणों ने वाहनों की व्यवस्था करके उन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले में पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और हादसे में घायलों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed