फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी, कार सवार परिवार को राइफल के बल पर बंधक बना पीटा

टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी, कार सवार परिवार को राइफल के बल पर बंधक बना पीटा

Mon, 01 Apr 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी, कार सवार परिवार को राइफल के बल पर बंधक बना पीटा
टोल प्लाजा कर्मियों ने कार सवार परिवार को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

कार भी तोड़ डाली, तीनों घायल अस्पताल में भर्ती, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। जालंधर-अमृतसर जीटी रोड पर पड़ते ढिलवां टोल प्लाजा में रविवार शाम एक परिवार जब टोल प्लाजा पर रुका तो टोल प्लाजा कर्मचारियों से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद टोल प्लाजा के 15-20 कर्मचारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचों-बीच कार सवार परिवार पर हमला करके पीटा और कार भी तोड़ दी। टोल प्लाजा कर्मियों ने राइफल के बल पर कार सवार को बंधक बना दिया। इस हमले में कार सवार तीन लोग, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना ढिलवां की पुलिस ने मौके पर पहुंच तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और इसके बाद 15-20 अज्ञात टोल प्लाजा के कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

राजीव कुमार पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी रामामंडी जालंधर ने थाना ढिलवां की पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि वह 31 मार्च की शाम अपनी पत्नी मोनिका ठाकुर, बेटे रियान ठाकुर और साली के बेटे रिश्व पुत्र चंद्र शेखर सभी निवासी रामा मंडी जालंधर के साथ अपनी स्विफ्ट डिजाइर में अमृतसर जा रहा था। टोल प्लाजा ढिलवां में पर्ची कटवाने के समय उसने टोल कर्मचारी से कहा कि पीछे 2-3 किलोमीटर से काफी लंबा जाम लगा हुआ है। इतना सुनते ही उक्त कर्मचारी ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। जब उसने उसे रोका तो वहां पर 15-20 टोल प्लाजा कर्मचारी आ गए। इन सभी व्यक्तियों ने उस की कार की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। उनका एक साथी राइफल लेकर उनकी कार के आगे खड़ा हो गया और उन्हें बंधक बना लिया। इन लोगों ने उसकी कार के शीशे तोड़ दिए और हमला करके उसे, उसके बेटे और साली के बेटे को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां के एसएचओ इंस्पेक्टर जोगिंदर कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने पीड़ित राजीव कुमार के बयान पर सभी टोल प्लाजा कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed