{"_id":"5c571e67bdec2208d27b131e","slug":"111549213287-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2090 प्रतिबंधित गोलियां बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2090 प्रतिबंधित गोलियां बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2090 प्रतिबंधित गोलियाें समेत चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। जिला पुलिस ने चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 2090 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले मामले में जांच अधिकारी थाना समालसर के थानेदार वकील सिंह के अनुसार शनिवार दोपहर को वह गांव चीदा में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांव चीदा निवासी जसविंदर सिंह भोला को गिरफ्तार कर 800 प्रतिबंधित गोलियां व 90 रुपये की नकदी बरामद कर ली। दूसरे मामले में जांच अधिकारी एंटी नारकोटिक्स एंड ड्रग सेल के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम को उन्होंने गश्त के दौरान कस्बा धर्मकोट में स्थित अनाजमंडी में राकेश कुमार वासी धर्मकोट को गिरफ्तार कर 740 प्रतिबंधित गोलियां व 100 रुपये की नकदी बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने थाना धर्मकोट में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। तीसरे मामले में जांच अधिकारी थाना धर्मकोट के एएसआई जैपाल सिंह के अनुसार शनिवार की शाम को उन्होंने गश्त के दौरान कस्बा धर्मकोट से लवप्रीत सिंह वासी शेरपुर तायबां को गिरफ्तार कर 350 प्रतिबंधित गोलियां व 200 रुपये की नकदी बरामद कर ली। चौथे मामले में थाना सिटी के एएसआई सुखदेव सिंह के अनुसार शनिवार की शाम करीब छह बजे गश्त के दौरान उन्होंने अरुण कुमार वासी पिप्पल वाली गली को 200 प्रतिबंधित गोलियों और 150 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया।