फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कैदी ने वार्डर को मारा धक्का, पगड़ी उतारी

कैदी ने वार्डर को मारा धक्का, पगड़ी उतारी

Fri, 31 Aug 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
कैदी ने वार्डर को मारा धक्का, पगड़ी उतारी
कैदी ने वार्डर को मारा धक्का, पगड़ी उतारी
विज्ञापन

जेल में बंद करने के दौरान दोनों में हुई बहसबाजी
थाना कोतवाली में आरोपी कैदी पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। माडर्न जेल कपूरथला में एक कैदी ने वार्डर अको धक्का देकर गिरा दिया। कैदी ने वार्डर की पगड़ी भी उतार दी। कैदी खुद को जेल बंद करवाने से इंकार कर रहा था। जिसे लेकर दोनों में खूब बहस भी हुई। इससे तैश में आकर कैदी ने धक्का दे दिया। थाना कोतवाली ने आरोपी कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।थाना कोतवाली को दी शिकायत में सहायक सुपरिंटेंडेंट सरबजीत सिंह ने बताया कि कैदियों को पेशी और मुलाकात के बाद वापस जेल की बैरकों में बंद किया जा रहा था। इस दौरान वार्डर किक्कर सिंह भी कैदी हरिकृष्ण उर्फ मोन निवासी गांव ढपई जिला कपूरथला को भी बैरक में बंद किया जा रहा था। लेकिन कैदी अपनी बैरक में बंदी को लेकर इंकार करने लगा और इसी बात को लेकर किक्कर सिंह और कैदी मोनू में बहस शुरू हो गई। इस दौरान कैदी ने तैश में आकर वार्डर किक्कर सिंह को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसकी पगड़ी उतार दी। सहायक सुपरिंटेंडेंट के अनुसार जेल फोर्स के साथ कैदी को पकड़ कर जेल की बैरक में बंद किया गया और आरोपी कैदी के खिलाफ जेल कर्मचारी पर हमला करके पगड़ी उतारने की शिकायत थाना कोतवाली को दी। जिस पर थाना कोतवाली की पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed