फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पति की लाश लेकर पत्नी ने जालंधर में किया रोष प्रदर्शन

पति की लाश लेकर पत्नी ने जालंधर में किया रोष प्रदर्शन

Fri, 16 Jun 2017 09:15 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
पति की लाश लेकर पत्नी ने जालंधर में किया रोष प्रदर्शन
पति का शव लेकर पत्नी ने जालंधर में किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व पुलिस अधिकारियों पर पति को झूठे मामले में फंसाने का आरोप
सीएम से लगाई इंसाफ की गुहार, कपूरथला जेल में कैदी की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
कपूरथला जेल में नशीले पदार्थों के एक मामले में सजा काट रहे कैदी कुमार स्वामी की मौत के बाद उसकी पत्नी ने अपने पति का शव किशनपुरा चौक में रखकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला के परिजन और समर्थक मौजूद थे। मृतक कुमार स्वामी काजी मंडी का रहने वाला था। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया था।
पत्नी शांति ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उसके पति की मौत के लिए जिम्मेवार एक पूर्व मंत्री, उसके चेले और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएम को दी गई शिकायत में पीड़िता ने कहा कि साल 2013 में दमोरिया पुल के पास दौलतपुरी (काजीमंडी) में पुलिस की एक रेड हुई थी। इसमें 1300-1400 पेटी अवैध शराब बरामद हुई थी।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि जिन व्यक्तियों की यह शराब थी, उन्होंने अपनी सिफारिश से यह शराब क्षेत्र के कुछ लोगों पर झूठे पर्चे डालकर निपटा दी। इसमें उसका पति कुमार स्वामी भी थी। महिला ने शिकायत में कहा कि उसका पति कबाड़ की अपनी दुकान चलाता था। उस समय के थाना नंबर 1 के प्रभारी उसे जबरदस्ती उठाकर ले गए। फिर उस पर 265 ग्राम नशीला पाउडर और 50 से अधिक पेटी शराब का पर्चा डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का दावा है कि वह एसएचओ उससे यह केस न डालने के लिए पैसों की मांग कर रहा था, पैसे न देने पर उसके पति को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। महिला ने कहा कि जिन लोगों की यह शराब या चरस थी, उन लोगों के खिलाफ कोई पर्चा नहीं दर्ज किया गया। जिनका कोई लेना-देना नहीं था, उन पर एक पूर्व मंत्री के इशारे पर उक्त पर्चे डाल दिए गए। मृतक के परिजनों व समर्थकों ने मांग की है कि गलत पर्चा दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों व पूर्व मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आश्वासन देने के बाद धरना खत्म करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed