फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सिविल अस्पताल में उपचारधीन नशा तस्कर फरार

सिविल अस्पताल में उपचारधीन नशा तस्कर फरार

Fri, 10 May 2019 10:19 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचारधीन नशा तस्कर फरार
फरीदकोट। सिविल अस्पताल में दाखिल केंद्रीय मॉडर्न जेल का हवालाती के जेल कर्मियों समेत सुरक्षा में तैनात गारद को चकमा देकर फरार हो गया। फरार हुए हवालाती की पहचान बठिंडा के गांव सीरवाली निवासी गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। उसे नशा तस्करी के मामले में थाना लंबी मुक्तसर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बीमार होने के चलते उसे मुक्तसर जेल से फरीदकोट जेल शिफ्ट किया गया था। पुलिस ने बताया कि बीमार होने के चलते केंद्रीय जेल प्रशासन ने उक्त हवालाती को बीती 6 मई को उपचार को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। शुक्रवार सुबह वह फरार हो गया। थाना कोतवाली पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर फरार हवालाती के अलावा उसकी निगरानी में तैनात तीन जेल कर्मियों व तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि फरार हवालाती की तलाश में पुलिस पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed