फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पैसे डबल करने का झांसा देकर 12 लाख ठगे, 2 महिलाओं सहित 4 पर मामला दर्ज

पैसे डबल करने का झांसा देकर 12 लाख ठगे, 2 महिलाओं सहित 4 पर मामला दर्ज

Sun, 28 Apr 2019 09:07 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
पैसे डबल करने का झांसा देकर 12 लाख ठगे, 2 महिलाओं सहित 4 पर मामला दर्ज
12 लाख की ठगी में 4 पर केस दर्ज
विज्ञापन

पैसे डबल करने का झांसा देकर की धोखाधड़ी, आरोपियों में महिलाएं शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। अधिक ब्याज और स्कीमों के जरिए पैसे डबल करने का झांसा देकर महिला के 12 लाख ठगने वाली 2 महिलाओं सहित 4 लोगों पर शाहपुरकंडी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी रूपिंद्र सिंह और उसकी पत्नी फिरोजपुर के जीरा में रहते हैं और जतिंद्र कपूर और उसकी पत्नी मीना कपूरजुगियाल कॉलोनी शाहपुरकंडी के हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
गुरदासपुर के गांव पनियाड़ निवासी कांता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे 2016 में एक रिश्तेदार ने जुगियाल कालोनी निवासी जतिंद्र कपूर और मीना से मिलवाया। उन्होंने जुगियाल रोड और पंगोली चौक में सब ऑफिस खोल रखे थे। वहीं इनका हेड ऑफिस जिला फिरोजपुर में था, जिसे स्थानीय निवासी रूपिन्द्र सिंह और उसकी पत्नी रेनू चलाती थी। इन सभी ने मिलकर अधिक ब्याज और स्कीमों के बूते पैसे डबल करने का लालच देकर चिकनी चुपड़ी बातों में उलझाया।
विज्ञापन

इनकी बातों में आकर 12 लाख इन्वेस्ट किए लेकिन स्कीम मैच्योर होने पर पैसे नहीं लौटाए। वहीं जानकारी में पता चला कि यह कंपनी आरबीआई से रजिस्टर्ड भी नहीं है। कांता की शिकायत के बाद डीएसपी राजेश कुमार ने जांच की और मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों पर धोखाधड़ी सहित आरबीआई एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed