{"_id":"5c34d9ffbdec2257022f9f7b","slug":"101546967551-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी महिला सरपंच का पति हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसी महिला सरपंच का पति हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसी सरपंच का पति हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
जेल में बंद तस्कर अमरीक ने पाक से मंगवाई थी हेरोइन
अनिल कुमार
फिरोजपुर। काउंटर इंटेलीजेंस ने पाक से पांच किलो हेरोइन की आई खेप के आरोप में कांग्रेसी महिला सरपंच के पति कुलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू के मुताबिक कुलबीर पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि रविवार-सोमवार की रात फिरोजपुर सेक्टर बीएसएफ की बीओपी बारेके के पास से बीएसएफ और काउंटर इंटेलीजेंस ने जो पांच किलो हेरोइन पकड़ी थी, वह तस्कर कुलबीर सिंह और अमरीक सिंह ने पाक से मंगवाई थी। काउंटर इंटेलीजेंस सूत्रों के मुताबिक कुलबीर सिंह और अमरीक सिंह दोनों मिलकर हेरोइन तस्करी करते थे। अमरीक सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद है। कुलबीर ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे जेल में से अमरीक ने फोन किया था कि जिस व्यक्ति ने सरहद से हेरोइन की खेप उठाकर लानी है, उसे पेमेंट कर दे। अमरीक ने पाक तस्करों से पच्चीस किलो हेरोइन की खेप मंगवाई थी। जानकारों का कहना है कि पाक तस्करों ने रविवार-सोमवार की रात्रि को बीओपी बारेके के पास फेंसिंग के इस पार भारतीय सीमा में हेरोइन के पांच पैकेट फेंक चेक किया था कि कोई खतरा तो नहीं है। उसके बाद पाक की तरफ खड़े अपने साथियों को अन्य हेरोइन के पैकेट मंगवाकर फेंसिंग पार फेंकने थे, लेकिन बीएसएफ ने फायरिंग कर दी, जिस कारण पाक तस्कर बाकी की हेरोइन अपने साथ लेकर भाग निकले।
सूत्रों के मुताबिक अमरीक की पाक तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाने की बातचीत होने पर कुलबीर को अमरीक ने उस व्यक्ति से मिलने को कहा था, जिसने सरहद से हेरोइन उठाकर लानी थी। छावनी स्थित किसी जगह पर कुलबीर मुंह पर रुमाल बांध कर डिलीवरी लेने वाले व्यक्ति से मिलने और पैसे देने गया था। वहीं से पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाक की तरफ से भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप आने वाली है। इसलिए बीएसएफ और काउंटर इंटेलीजेंस ने जाल बिछाकर रखा था लेकिन बीएसएफ की जल्दबाजी के कारण हेरोइन की पूरी खेप नहीं पहुंच सकी और डिलीवरी लेने वाला व्यक्ति भी बीएसएफ की सतर्कता देख डिलीवरी लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
अफगानिस्तान से पाक होकर भारत आ रही हेरोइन
सूत्रों के मुताबिक पाक तस्कर अफगानिस्तान से क्विंटलों के हिसाब से हेरोइन खरीदते हैं। उसके बाद तस्करों की डिमांड पर हेरोइन के दो सौ ग्राम से लेकर एक किलो तक के पैकेट तैयार करते हैं। काउंटर इंटेलीजेंस के एक अधिकारी के मुताबिक रविवार-सोमवार की रात्रि को सरहद से पकड़ी पांच किलो हेरोइन बहुत ही जहरीली किस्म की थी। पैकेट खोलने पर उसकी महक चढ़ रही थी। इस प्रकार की हेरोइन पहली बार देखी है।
--कोट--
तस्कर कुलबीर सिंह को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। कुलबीर से कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। कुलबीर पर एनडीपीएस के अलावा अन्य मामले दर्ज हैं। कुलबीर से उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। जेल में से ही फोन के जरिए तस्कर अमरीक की हेरोइन संबंधी पाक तस्करों से डील हुई थी
-नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू, एआईजी, काउंटर इंटेलीजेंस