{"_id":"43d47a64285f8c5473e61d96ca5dca43","slug":"crime-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा व्यक्ति ने तेरह वर्षीय नाबालिग से किया दुराचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा व्यक्ति ने तेरह वर्षीय नाबालिग से किया दुराचार
अमर उजाला, समाना।
Updated Tue, 11 Feb 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस ने पातड़ा की सुंदर बस्ती में एक शादीशुदा व्यक्ति के खिलाफ तेरह वर्षीय नाबालिग से दुराचार के आरोप में मामला दर्ज किया।
मंगलवार को पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल समाना में ले जाया गया, जहां महिला डॉक्टर मनमीत कौर ने मेडिकल जांच के बाद स्बैव जांच के लिए भेज दिया।
एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की की माता की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि गत 22 जनवरी को उनके मकान मालिक क ी मौत होने पर वह उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ उनके पैतृक गांव जिला संगरूर में गए थे।
इसी दौरान उनकी बेटी घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाते हुए उनके पड़ोस में रहते एक शादीशुदा व्यक्ति लखविंदर खां घर में घुस आया और लड़की को डरा धमका कर दुराचार किया। इसके बाद आरोपी लखविंदर खां ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि पीड़िता ने अपनी माता के वापस घर लौटने पर सारी बात बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां ने यह शिकायत तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी लखविंदर खां के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।