फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   CM, Namo, rally, appeal, badal, panjab,jalandhar

नमो की रैली के लिए सीएम ने भरा जोश

Fri, 14 Feb 2014 11:40 PM IST
जालंधर ।
जालंधर । Updated Fri, 14 Feb 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
CM, Namo, rally, appeal, badal, panjab,jalandhar
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने जगरांवा में होने जा रही नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने शिअद व भाजपा नेताओं से अपील की कि वे केंद्र सरकार को जड़ से उखाड़ फैंकें।
विज्ञापन


बादल शुक्रवार को पठानकोट चौक के समीप रणवीर क्लासिक होटल में दोआबा के सभी जिला प्रधानों के अलावा सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी के पक्ष में लहर चल रही है। जनता का रुझान पूरी तरह से मोदी की ओर है।
विज्ञापन


इसमें कोई शक नहीं कि इस बार के चुनाव में जनता की पहली पसंद मोदी ही होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा, सीपीएस केडी भंडारी, भाजपा के प्रवक्ता व विधायक मनोरंजन कालिया, शिअद के प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी, महासचिव प्रिंस सन्नण के अलावा फगवाड़ा से विधायक व सीपीएस सोम प्रकाश, कैंट से विधायक परगट सिंह, कपूरथला योजना बोर्ड के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़, भुल्लथ की विधायक बीबी जागीर कौर खास तौर पर मौजूद थी। जिला प्रधान चन्नी व महासचिव प्रिंस सन्नण ने शिअद व भाजपा नेताओं का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैनर से गायब थी मोदी की तस्वीर
जालंधर । बादल ने जिस स्टेज से भाजपा व शिअद कार्यकर्ताओं को मोदी की रैली को सऊपल बनाने की अपील की वहां लगे बैनर से नरेंद्र मोदी की तस्वीर नजर नहीं आई। हालांकि बैनर पर भाजपा नेताओं के चित्र जरूर थे। कार्यक्रम में ऐसी स्थिति कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed