{"_id":"63dbb9e002ad483a833e9bbe","slug":"cm-flagged-off-the-train-of-pilgrims-going-from-jalandhar-to-banaras-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जालंधर से बनारस जाने वाले तीर्थ यात्रियों की ट्रेन को सीएम ने दिखाई हरी झंडी, उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जालंधर से बनारस जाने वाले तीर्थ यात्रियों की ट्रेन को सीएम ने दिखाई हरी झंडी, उमड़े श्रद्धालु
Thu, 02 Feb 2023 06:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:55 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के उपदेशों पर चलेंगे, कमजोर और पिछड़े वर्गों की सहायता कर ईमानदारी से कार्य करेंगे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन
सीएम ने दिखाई हरी झंडी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलकर समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों की समस्याओं को दूर करने के लिए समर्पित भाव से काम करने का संकल्प लिया। मान ने श्री गुरु रविदास जी की जयंती मनाने के लिए बनारस जाने वाले श्रद्धालुओं की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मान ने डेराबल्लां प्रमुख संत बाबा निरंजन दास जी से आशीर्वाद लिया और उसके बाद लोगों को संबोधित किया। मान ने कहा कि यह राज्य सरकार का कर्तव्य है कि वह गरीब से गरीब व्यक्ति का कल्याण सुनिश्चित करे। श्री गुरु रविदास जी के आशीर्वाद से उनकी सरकार भारी बहुमत से सत्ता में आई है। समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
श्री गुरु रविदास जी ने समतामूलक मूल्यों पर आधारित समाज के निर्माण के लिए संपूर्ण मानवता के कल्याण और समाज के सभी वर्गों की समानता का संदेश दिया है। उनका जीवन और शिक्षाएं मानवता को समतामूलक समाज बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करती हैं।
विज्ञापन
यह प्रकाश उत्सव एक ऐसा समाज बनाने के लिए खुद को समर्पित करने का अवसर है, जहां हर इंसान बिना किसी भेदभाव के स्वाभिमान और सम्मान के साथ जी सके। मुख्यमंत्री ने लोगों के सामाजिक और आर्थिक कल्याण में डेरा की ओर से निभाई भूमिका की भी सराहना की।
भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद ही निर्देश जारी कर दिया था कि केवल शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की ही तस्वीरें लगानी चाहिएं। यह पहल महान स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के रूप में की गई है।
इस अवसर पर विधायक बलकार सिंह, रमन अरोड़ा, शीतल अंगुराल, इंद्रजीत कौर मान, डीसी जसप्रीत सिंह, पुलिस आयुक्त कुलदीप चहल और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव हिमांशु जैन सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।