फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   city, garbage, ten, days, strike

दस दिन बाद उठा शहर से कूड़ा

Sat, 25 Jan 2014 09:16 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 25 Jan 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
city, garbage, ten, days, strike
सफाई कर्मचारी यूनियन जीत कर भी हार गई है। बेशक राज्य सरकार ने 10 दिन से हड़ताल पर बैठी सफाई यूनियनों को मनाकर शनिवार से शहरों की सड़कों की सफाई करने के लिए मना लिया है मगर, उनकी मुख्य मांग सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट पर सरकार चुप्पी साध गई है।
विज्ञापन



सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट ही सफाई यूनियनों की मुख्य मांग थी। मगर, सरकार ने इस प्रोजेक्ट को वापस न लेने की बात करते हुए साफ कर दिया है कि वह इस प्रोजेक्ट को जरूर लागू करेंगे। अंतर सिर्फ इतना होगा कि इस प्रोजेक्ट को लागू करने से पहले सफाई यूनियनों को समर्थन में लिया जाएगा। हड़ताल पर बैठी यूनियनों के प्रधान चंदन ग्रेवाल का कहना है कि शनिवार से समूह कर्मचारी ड्यूटी पर लौट गए हैं।
विज्ञापन




उनका कहना है कि एक ही दिन में सफाई कर्मचारियों ने आधे शहर से कूड़ा हटा दिया है। कूड़ा हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। 10 दिनों के बाद भी डंप से कूड़ा हटने के बाद भी वहां से बदबू कम नहीं हो रही है। खाली डंप से भी उठने वाली बदबू कई बीमारियों को दावत दे सकती है। सिविल सर्जन डॉ. आरएल बसन के मुताबिक नगर निगम को डंप पर सफाई करने के बाद वहां दवा का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, सफाई यूनियन का कहना है कि उन्होंने हड़ताल वापस नहीं ली है। एक माह के लिए हड़ताल बंद कर सरकार को समय दिया गया है। यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल का कहना है कि किसी भी हालत में सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट लागू नहीं होने दिया जाएगा। उनका कहना है कि यूनियन की 8 डिमांड थी, जिसमें से 5 को सरकार ने मंजूर कर लिया है। बाकी 3 डिमांड के लिए ही सरकार को एक माह का समय दिया गया है। सरकार ने तो उनसे 15 दिनों का समय मांगा था।




मेयर सुनील ज्योति का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की कुछ मांग को सरकार ने सहमति दे दी है। सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट को सरकार ने सफाई मजदूर जत्थेबंदियों के साथ बातचीत के बाद लागू करने की बात कही है। उनका कहना है कि शहर से कूड़ा हटा दिया गया है। इसके बाद डंप पर दवा का भी छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed