फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Children forced to pick up garbage again due to closure of NCLP project

एनसीएलपी प्रोजेक्ट बंद होने से फिर कूड़ा बीनने को मजबूर हुए बच्चे

Wed, 13 Apr 2022 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Children forced to pick up garbage again due to closure of NCLP project
जालंधर। नेशनल चाइल्ड लेबर प्रोजेक्ट (एनसीएलपी) बंद होने के कारण इन स्कूलों में पड़ रहे बच्चों की पढ़ाई बंद हो गई है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद मजदूरों व गली-गली कूड़ा बीनने वालों के बच्चे भी पढ़ना करना शुरू हो गए थे। इस प्रोजेक्ट के बंद होेने के बाद यह बच्चे फिर से कूड़ा बीनने व मजदूरी करने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

इस प्रोेजेक्ट के बंद होने व पिछले 27 महीनों की सैलरी न मिलने के कारण शिक्षक पिछले कईं दिनों से सड़कों पर बैठ प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूलों की शिक्षकों की ओर से दिए जा रहे धरने में बुधवार को उनके बच्चे बैठ गए। इन बच्चों ने शिक्षकों की तरफ से दिए गए काम को सड़क पर बैठकर ही किया। धरने के दौरान प्रधान मिलक शर्मा ने कहा कि इन बच्चों के भविष्य का सवाल है, जिसके चलते इस प्रोजेक्ट को बचाना जरूरी है। लेबर क्लास के स्कूल बंद होने की वजह से यह बच्चे फिर से सड़कों पर आ गए हैं और दोबारा अपने पुराने कामों में लग गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में कुछ ऐसे बच्चे पढ़ते थे, जिनके मां-बाप गली-गली जाकर कागज कचरा बीनते थे या मजदूरी करते थे। अब बच्चों की पढ़ाई न होने की वजह से उनके बच्चे उसी काम में फिर से लग पड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को एक साल पहले बंद कर दिया गया था पर किसी ने उन्हें सूचना देना ठीक नहीं समझा। प्रोजेक्ट बंद होने के बाद लेबर विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए दबाव बनाया जाता रहा है। अब जब वह 27 माह का बकाया वेतन मांग रहे हैं तो उन्हें सिर्फ छह महीने का वेतन ही देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed