फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cheating in name of police recruitment in Jalandhar

Jalandhar: पंजाब में पुलिस भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा, तीन माह लगवाते रहे हाजिरी, वेतन न मिलने पर खुलासा

Sat, 13 Apr 2024 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 12:35 PM IST
सार

आरोपियों ने पीड़ितों की पुलिस मुख्यालय के बाहर रजिस्टरों पर फर्जी हाजिरी तक लगवा दी थी। तीन माह तक जब सैलरी नहीं आई तो मामले का खुलासा हुुआ। तीन साल तक जांच के बाद अब केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Cheating in name of police recruitment in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के जालंधर में दो फर्जी पुलिसकर्मियों ने युवकों से पुलिस में भर्ती के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। तीन साल चली लंबी जांच के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


जालसाज इस कदर शातिर थे कि उन्होंने भर्ती का विश्वास दिलाने के लिए पुलिस मुख्यालय के बाहर रजिस्टरों पर फर्जी हाजिरी तक लगवा दी और उन्हें ड्यूटी के लिए अलग-अलग इलाकों में भेज दिया जाता था।
विज्ञापन


इसका भंडाफोड तब हुआ जब पीड़ित युवकों की तीन माह तक सैलरी नहीं आई। सारे मामले की जांच करीब तीन साल तक चली। इसके बाद जालंधर कैंट थाने की पुलिस ने कैंट के मोहल्ला नंबर-32 के रहने वाले अमित कुमार और बलविंदर कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसमें कई पुलिस मुलाजिमों की भूमिका भी सामने आ रही है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में जालंधर कैंट के रहने वाले चेतन ने बताया कि उसके पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। जालसाज उनके पिता के पास आए और भर्ती करवाने का झांसा दिया। आरोपी ने उससे कहा कि वह पीएपी में दर्जा चार कर्मचारी की भर्ती करेगा। इसके लिए एक लाख रुपये लगेंगे। उसके दोस्त मनीष कुमार, विक्रम कुमार, सौरव कुमार, सुनील कुमार, नवीन, अभिषेक, मणि और अशोक कुमार ने मिलकर आरोपी को कुल नौ लाख रुपये दिए। पैसे लेने के बाद एक माह जब आरोपियों ने पीड़ितों को पुलिस लाइन में बुला लिया। जहां बलविंदर कुमार से पहली बार उनकी मुलाकात हुई। 


बलविंदर सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मुलाकात करवाई, जहां ड्राइविंग टेस्ट कराया गया। कुछ देर बाद कहा गया कि टेस्ट में पास हो गए हैं। आरोपियों ने उन्हें अगले दिन पुलिस लाइन के बाहर मिलने के लिए कहा था। फिर यहां से फर्जी हाजिरी का सिलसिला शुरू हुआ। पहले तो आरोपियों ने पीएपी के बाहर बुलाकर फर्जी हाजिरी लगवानी शुरू की। 15 दिन तक ऐसे ही चला। हाजिरी लगवाने के बाद उन्हें घर भेज दिया जाता था। जालसाजी का शिकार युवकों को तीन माह तक वेतन नहीं मिला तो उनको शंका हुई। इसके बाद आला अधिकारियों से संपर्क किया गया तो पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है। इस पर शिकायत कमिश्नर पुलिस को की गई, जिसकी तीन साल तक लंबी जांच चली और मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed