{"_id":"6a8ecc8e6cfea506a50d83b1","slug":"mother-and-son-riding-a-bike-injured-in-a-car-collision-abohar-news-c-60-1-abr1001-101238-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल
Wed, 26 Aug 2026 04:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 26 Aug 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीअबोहर। सीतो गुन्नो के पास बुधवार सुबह कार और बाइक की टक्कर में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वे डबवाली से राखी बांधकर अपने गांव लौट रहे थे। घायलों की पहचान गांव दोदा निवासी जसवंत और उनकी मां सुखबीर कौर के रूप में हुई है।
यह हादसा सीतो गुन्नो गोशाला के पास हुआ जब एक कार लिंक रोड से मुख्य सड़क पर आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मां-बेटा सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सड़क सुरक्षा फोर्स को सूचना दी। फोर्स टीम ने दोनों को सीतो गुन्नो के अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।