{"_id":"575ed5d94f1c1b1a6811bcdb","slug":"cctv-cameras-railway-stations-susceptible-miscreants-drm-anuj-ferozepur-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिसंवेदनशील रेलवे स्टेशनों पर शरारती तत्वों पर होगी कैमरों की नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिसंवेदनशील रेलवे स्टेशनों पर शरारती तत्वों पर होगी कैमरों की नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Mon, 13 Jun 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल डिवीजन फिरोजपुर के अतिसंवेदनशील रेलवे स्टेशनों पर विस्फोटक पदार्थों और शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए डिवीजन को दो करोड़ 26 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है।
उत्तर रेलवे के स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए चालीस करोड़ रुपये की ग्रांट (निर्भय फंड) दी गई है। कुछ साल पहले जम्मूतवी व लुधियाना रेलवे स्टेशनों पर आतंकी हमला होने के बाद अब शरारती तत्वों व विस्फोटक पदार्थों पर निगरानी रखने के लिए रेल डिवीजन फिरोजपुर के अतिसंवेदनशील रेलवे स्टेशन फिरोजपुर कैंट (सरहदी क्षेत्र), ब्यास, जालंधर कैंट, पठानकोट, फगवाड़ा, फरीदकोट, कठुआ, फिल्लौर आदि रेलवे स्टेशनों पर दो करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
डीआरएम अनुज प्रकाश ने बताया कि कई बड़े रेलवे स्टेशनों पर पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अब छोटे स्टेशनों पर भी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरे लगने से संदिग्ध व्यक्तियों, शरारती तत्वों, विस्फोटक पदार्थों के साथ-साथ स्टेशन की साफ सफाई पर भी ध्यान रखा जा सकता है कि कर्मी अपनी ड्यूटी पूरी तरह निभा रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
रेल डिवीजन फिरोजपुर में ऊर्जा बचाने के लिए चल रहे अभियान के तहत रेल मंडल फिरोजपुर की प्रत्येक ब्रांच में सेंसर लगाए जाएंगे ताकि दफ्तर में कर्मी ना होने पर लाइट खुद बंद हो जाए। ऐसे सेंसर पूरे डिवीजन में लगाने की योजना है।