फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cash snatched from soldier in three wheeler, made video with naked woman

Jalandhar News: थ्री व्हीलर में फौजी से छीनी नकदी, नग्न कर महिला संग बनाया वीडियो

Fri, 17 Jan 2025 04:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 17 Jan 2025 04:22 PM IST
विज्ञापन
Cash snatched from soldier in three wheeler, made video with naked woman
पुलिस ने किया पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। ट्रेन से उतरकर घर जाने को थ्री व्हीलर पर बैठे फौजी (लांस नायक) से आरोपियों ने 86 हजार रुपये की नकदी छीनने के अलावा उसे नग्न कर जबरदस्ती महिला संग उसका वीडियो तैयार किया। पीड़ित फौजी के बयान पर थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार अज्ञात पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

फौजी रोहित कुमार गुप्ता वासी छावनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह ट्रेन के माध्यम जालंधर से फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचा था। स्टेशन के बाहर से घर जाने को उसने थ्री व्हीलर किया। थ्री व्हीलर चालक ने मिशन अस्पताल के पास से अपने चार साथियों को बिठा लिया। उक्त आरोपियों ने उसकी पहनी टोपी से उसकी आंखें बंद कर दी और कहा शोर मचाया तो चाकू घोंप देंगे। आरोपियों ने उसके मोबाइल का पासवर्ड पूछ कर नकदी अपने खाते में डलवा ली। आरोपियों ने और पैसों की मांग की, तो फौजी ने अपने दोस्त को फोन कर आरोपियों के खाते में नकदी डलवाई। ऐसा कर आरोपियों ने फौजी से 86 हजार रुपये वसूले। उसके बाद आरोपियों ने फौजी को नग्न कर एक महिला संग वीडियो तैयार किया। आरोपियों ने फौजी को धमकी दी कि उक्त वारदात संबंधी किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़ित फौजी के बयान पर थाना सदर पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed