फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case registered on statement of rape victim after threat of self-immolation

आत्मदाह की धमकी के बाद दुष्कर्म पीडि़ता के बयान पर मामला दर्ज

Sun, 27 Mar 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Case registered on statement of rape victim after threat of self-immolation
अबोहर। शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार करने और बाद में शादी से इंकार करने के आरोप में थाना खुईयां सरवर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देने के बाद कई दिनों तक जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने सीएम आफिस के बाहर आत्मदाह करने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

श्रीगंगानगर रोड स्थित एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह नरमा की चुगाई करने जाती थी। इसी दौरान खुईयां सरवर निवासी एक युवक ने बहका-फुसलाकर उससे शादी करने का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाए। उसने बताया कि ऐसा एक वर्ष तक चलता रहा, जिससे वह एक बच्चे की मां बन गई। लेकिन इसके बाद व्यक्ति ने उससे शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

जिस पर उसने थाना खुईयां सरवर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जिससे परेशान होकर उसने सीएम आफिस के बाहर सोमवार को आत्मदाह करने की चेतावनी दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। इधर, थाना खुईयां सरवर की प्रभारी राजबीर कौर ने बताया कि पीड़िता के बयान पर वरिंदर कुमार निवासी खुइयां सरवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed