Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case on son of congress councillor in Kapurthala

बिजली कनेक्शन काटने पर कांग्रेसी पार्षद के बेटे ने कर्मी को घेर कर पीटा, जख्मी

Sun, 05 Jan 2020 09:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Case on son of congress councillor in Kapurthala
शहर की कपिल कालोनी में कांग्रेसी पार्षद की ओर से 12 हजार रुपये बिजली बिल का भुगतान न करने पर बिजली कनेक्शन काटने पर कर्मी को 8-10 आरोपियों ने घेरकर जमकर पीटा। मारपीट में बिजली कर्मी जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए भुलत्थ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना बेेगोवाल की पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ काम में विघ्न डालने का केस दर्ज करके जांच का दौर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

थाना बेगोवाल के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि कांग्रेसी पार्षद करनैल सिंह उर्फ बग्गा के घर का बिजली का बिल करीब 11970 रुपये था। इसी बारे में बात करने के लिए बीते 31 दिसंबर को पावरकॉम का कांट्रेक्ट कर्मचारी मुकेश कुमार निवासी वार्ड नं.1 भुलत्थ अपने साथी रविपाल निवासी नडाली के साथ बेगोवाल की कपिल कालोनी में स्थित पार्षद के घर गए थे। दोनों कर्मियों ने उससे बिल भुगतान की नकदी मांगी और कहा अदायगी न करने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। कोई जवाब न मिलने पर रविपाल ने करनैल सिंह के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया। इस पर कांग्रेसी पार्षद करनैल सिंह बग्गा के बेटे यादविंदर सिंह मौके पर आ गया और आते ही उसने कई और लड़कों को बुला लिया। लोगों ने हाथों में पंच पहने हुए थे और आते ही मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान मुकेश कुमार और रविपाल जख्मी हो गए। एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि यादविंदर सिंह, ज्योति समेत 8 अज्ञात लोगों पर काम में विघ्न डालने और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed