फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case filed against parents for torturing the child by tie it to a tree with a rope

Jalandhar News: बच्चे को रस्सी से पेड़ के साथ बांध पीड़ा देने के आरोप में माता-पिता पर मामला दर्ज

Thu, 15 Jun 2023 11:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 15 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Case filed against parents for torturing the child by tie it to a tree with a rope
दंपती में था विवाद, पत्नी ने बच्चे को बांधा, पति ने वीडियो बना कर दी वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)। पुलिस ने खुद के बच्चे (तीन साल) को रस्सी से पेड़ के साथ बांध पीड़ा देने के आरोप में माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हुआ यूं कि दंपती के बीच विवाद चल रहा था, गुस्से में पत्नी ने बच्चे (बेटा) को रस्सी से पेड़ के साथ बांध दिया, पति ने ऐसा करते की वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर डाल दी।
पुलिस के मुताबिक उनकी टीम गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए टीम गोलूका मोड़ पहुंची। किसी ने उन्हें सूचना दी कि तीन साल के बच्चे को रस्सी से बांध उसके माता-पिता उसे पीड़ा पहुंचा रहे हैं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने बच्चे की पहचान की और जो जगह वीडियो में नजर आ रही थी वहां पर दबिश दी। वहां वही बच्चा उन्हें मिला जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि सुरेंद्र कुमार वासी वासल मोहनके (गोलूका मोड़) का अपनी पत्नी अविनाश रानी के साथ विवाद चल रहा है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो अविनाश रानी ने तीन साल के बच्चे को रस्सी से पेड़ संग बांध दिया और उसे पीड़ा देने का यत्न किया। सुरेंद्र ने रस्सी से बंधे बच्चे की वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने सुरेंद्र कुमार व अविनाश रानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed