फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case filed against five including woman husband daughter Pathankot

पठानकोट में महिला से मारपीट, पति, बेटी समेत पांच पर केस दर्ज

Thu, 11 Feb 2021 06:25 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five including woman husband daughter Pathankot
पठानकोट। महिला की शिकायत पर थाना-2 की पुलिस ने मारपीट के आरोप में उसके पति, बेटी समेत 5 लोगों पर मामला दर्ज किया है। तीन आरोपियों की पहचान विक्रम, सना, चैतन्य के रूप में हुई है। दो की पहचान नहीं हो पाई है। मीरपुर कालोनी निवासी दीपाली ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2001 में गुरदासपुर के बहरामपुर निवासी विक्रम के साथ हुई थी। उसका एक बेटा और बेटी है। उसका पति के साथ झगड़ा रहता था। उसका पति 2019 को उसे मायके घर मीरपुर कालोनी छोड़ गया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। 6 फरवरी की शाम को उसके पति ने उसकी बेटी सना, दीनानगर निवासी चैतन्य बेदी और 2 अज्ञात लोगों को उसके मायके घर भेजा। उक्त लोग घर का दरवाजा तोड़कर अंदर आए और मारपीट की। शोर सुनकर उसका भाई छुड़वाने आया तो उसकी भी पिटाई कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना-2 पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed