फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cabinet Minister given order for probe roads

कैबिनेट मंत्री ने दिए मक्खू में बनी सड़कों की जांच के आदेश, पंद्रह दिन में मांगी रिपोर्ट

Fri, 27 Dec 2019 11:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister given order for probe roads
कैबिनेट मंत्री ने दिए मक्खू में बनी सड़कों की जांच के आदेश, पंद्रह दिन में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

अधिकारी जनता के कल्याण को बनाई स्कीमों का लाभ लोगों तक पहुंचाएं
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सड़कों के निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने और सरकारी फंड्स रिलीज होने के बावजूद सड़कों का काम शुरू नहीं करने के मामलों की जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने कैबिनेट मंत्री के निर्देशों पर मामले की जांच एडीसी (ज) रविंदर सिंह को सौंपी है, जिन्हें पंद्रह दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। यह आदेश शुक्रवार को जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक के दौरान फिरोजपुर शहरी हलके के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी और जीरा हलके के विधायक कुलबीर सिंह जीरा की तरफ से मसला उठाए जाने के बाद जारी किए गए।
बैठक में विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि नई सड़कें निर्माण के कुछ समय बाद ही टूट गई जबकि विधायक पिंकी ने उनके हलके में कुछ लिंक सड़कों के निर्माण के लिए फंड्स जारी होने के बावजूद पिछले एक साल से काम नहीं शुरू होने का मसला रखा। इन दोनों मसलों पर एडीसी को जांच करके 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इसी तरह कांग्रेस नेता जसमेल सिंह लाड्डी गहरी ने फरीदकोट रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने का मसला उठाया, जिस पर मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने संबंधित विभाग को जल्द से जल्द टेंडर खोलकर सड़क निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा अगर दोनों मामलों की जांच में लापरवाही सामने आती तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सरकार को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। इसी तरह विधायक कुलबीर सिंह जीरा की तरफ से मक्खू और कांग्रेस नेता जसमेल सिंह लाड्डी गहरी की तरफ से तलवंडी भाई बस अड्डे में बसें नहीं रुकने का मुद्दा उठाया गया, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने पंजाब रोडवेज के जीएम, सैक्रेटरी आरटीए और ट्रैफिक पुलिस को आपस में तालमेल करके इस समस्या का समाधान करवाने और बसों की बस अड्डे में एंट्री करवाने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने सभी महकमों के अधिकारियों से जनता की भलाई के लिए चलाई जा रही स्कीमों को समय-समय पर रिव्यू करने और लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा, साथ ही जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने के आदेश दिए ताकि इन सेवाओं का लाभ प्रभावशाली तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा सके। कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि जल्द ही सब डिवीजन स्तर पर भी शिकायत निवारण कमेटी की बैठकें शुरू की जाएंगी, जिसकी शुरूआत जीरा सब डिवीजन से होगी।

खडूर साहिब हलके के सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने सभी अधिकारियों को जन हितैषी स्कीमों खासकर पेंशन, सेहत सुविधाओं, गांव में शौचालयों का निर्माण, आवास योजना के तहत घर पक्के करने के केसों इत्यादि में त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी इन स्कीमों में और तेजी दिखाने की जरूरत है और अधिकारी इस बात का खास ध्यान रखें कि किसी भी आवेदक की फाइल पेंडिंग न रहे। इस मौके पर एसएसपी विवेकशील सोनी, एडीसी रविंदरपाल सिंह संधू, एसडीएम अमित गुप्ता, एसडीएम रंजीत सिंह, एसडीएम कुलदीप बावा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
फोटो संख्या-27एफजेडआरपी02जे
कैप्शन---फिरोजपुर में कैबिनेट मंत्री रडंधावा लोगों की समस्याएं सुनते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed