{"_id":"5e53a7188ebc3ebf480114ba","slug":"businessman-protest-against-sunday-market-encroachment-in-pathankot-pathankot-news-pkl3674895182","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे बाजार के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे बाजार के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
पठानकोट नगर निगम कार्यालय में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ रोष प्रकट करते व्यापारी।
- फोटो : PATHANKOT
व्यापार मंडल पठानकोट के व्यापारी और मेन बाजार के दुकानदार मुख्य बाजार की सड़कों पर संडे बाजार के नाम पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। व्यापारियों ने संडे बाजार के नाम पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ रोष व्यक्त किया और अध्यक्ष नरेश अरोड़ा के नेतृत्व में मेयर अनिल वासुदेवा से संडे बाजार शिफ्ट करने की मांग की।
व्यापार मंडल के जिला प्रभारी भारत महाजन और उपाध्यक्ष अमित नैयर ने बताया गांधी चौक से लेकर डाकखाना चौक में अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण संडे बाजार के नाम पर सड़क पर लगने वाली फड़ियां, रेहडियां बन रही हैं। इस समस्या के कारण मेन बाजार के सभी दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। फडियों, रेहड़ियों के स्थान निर्धारित न होने के कारण यह सड़कों पर जगह-जगह अपना सामान फैला कर बैठ जाते हैं, जिससे ग्राहकों को वाहनों समेत पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा ट्रैफिक समस्या भी विकराल रूप धारण कर लेती है।
उन्होंने कहा कि मेन बाजार के व्यापारी चाहते हैं कि अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम फड़ियों, रेहड़ियों का एक स्थान निर्धारित करे और यलो लाइन बनाई जाए, जिससे ग्राहक भी परेशान न हों और ट्रैफिक समस्या भी न बढ़ सके। इसके लिए व्यापार मंडल भी सभी व्यापारियों एवं दुकानदारों से अपील करता है कि अपनी दुकानों के आगे फड़ी एवं रेहडी न लगने दें और निगम के नियमों के मुताबिक निर्धारित स्थानों तक ही अपना सामान लगाएं। मेयर अनिल वासुदेवा ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही व्यापार मंडल की निगम कमिश्नर से बैठक करवाकर संडे बाजार से होने आने वाली दुकानदारों की समस्या का हल निकाला जाएगा। इस मौके पर चाचा वेद प्रकाश, राजेश पुरी, सुनील महाजन, आरएल सोढ़ी, रामपाल भंडारी, मनु महाजन, अरुण गुप्ता, रमन हांडा, रामपाल भंडारी, अजय कोहली, राजीव सेठ, रविंद्रमहाजन, राकेश अग्रवाल, कमल शर्मा विजय चोपड़ा, अभय महाजन उपस्थित थे।