{"_id":"5ebd2bd88ebc3e90835ddb2b","slug":"bus-carrying-students-from-delhi-to-kargil-collides-with-power-transformer-5-injured-pathankot-news-pkl375098733","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोटः दिल्ली से विद्यार्थियों को लेकर कारगिल जा रही बस बिजली ट्रांसफार्मर से टकराई, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोटः दिल्ली से विद्यार्थियों को लेकर कारगिल जा रही बस बिजली ट्रांसफार्मर से टकराई, पांच घायल
Thu, 14 May 2020 05:25 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर संगेड़ पुल के पास हुए हादसे में घायलों को ले स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PATHANKOT
लेह-लद्दाख और कारगिल के 18 छात्रों को दिल्ली से ला रही बस पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे स्थित संगेड़ पुल के पास असंतुलित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराई। हादसे में बस के ड्राइवर, कंडक्टर समेत 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें पठानकोट सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्रों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जबकि, अन्य छात्रों को अन्य वाहनों का इंतजाम कर करगिल के लिए रवाना किया।
थाना डमटाल पुलिस ने ड्राइवर पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात दिल्ली से कारगिल के लिए 18 विद्यार्थियों को लेकर बस आ रही थी कि संगेठ पुल के पास बस असंतुलित हो गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से जाट कराई। जिससे बस के अंदर बैठे छात्रों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि बिजली पोल के पास ईंट का ढेर था जिससे टकराकर बस की स्पीड कम हो गई और वहीं रुक गई। लोगों ने थाना डमटाल में फोन कर हादसे की जानकारी दी।
डमटाल एसएचओ हरीश गुलेरिया मौके पर पहुंचे और लोगों को बस से निकाला और घायल ड्राइवर, कंडक्टर सहित 5 लोगों को एंबुलेंस का इंतजाम कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान कारगिल निवासी स्टूडेंट्स सैय्यद अली, अमजद हुसैन, जाहिर अब्बास, अनवर अली के तौर पर हुई। जबकि, बस चालक दिनेश चंद निवासी गाजियाबाद और कंडक्टर सुनील कुमार निवासी दिल्ली को भी चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल से लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य विद्यार्थियों को गाड़ियों के द्वारा कारगिल के रवाना किया गया।
विज्ञापन
बंद था ट्रांसफार्मर, बड़ा हादसा टला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस जब अनियंत्रित हुई तब उसकी गति काफी तेज थी। बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकराकर रुक गई। बस जिस ट्रांसफार्मर से टकराई, उससे क्रशरों को सप्लाई दी जाती है। वहीं, अधिकारियों की मानें तो जब हादसा हुआ तब ट्रांसफार्मर बंद था। अगर ट्रांसफार्मर चालू होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। इसके अलावा पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे काफी व्यस्त मार्ग है। वाहनों की कतारें रहती हैं, लेकिन कर्फ्यू के कारण सड़क भी सुनसान थी, अन्यथा कई और वाहन भी बस की चपेट में आ सकते थे। एसएचओ हरीश गुलेरिया ने बताया कि हादसे के कारण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।