फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bullying in Kabaddi started from New Zealand, bullets fired on Kabaddi promoter from Hoshiarpur to Nawanshahr

न्यूजीलैंड से शुरूआत हुई थी कबड्डी में बदमाशी की, होशियारपुर से लेकर नवांशहर तक कबड्डी प्रोमोटर पर चली गोलियां

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bullying in Kabaddi started from New Zealand, bullets fired on Kabaddi promoter from Hoshiarpur to Nawanshahr
जालंधर। पंजाब में कबड्डी पर गैंगस्टरों का साया पड़ चुका है, वह कबड्डी पर कब्जा कर विदेशों तक नाम चमकाना चाहते हैं। कबड्डी के प्रमोटर खौफ के साए में हैं। पंजाब में कबड्डी एक ऐसा खेल है, जिसकी गूंज विदेशों तक है। गैंगस्टरों की कबड्डी के खेल में एंट्री भी फिल्मी स्टाइल में हुई है, जिसकी शुरुआत दो साल पहले न्यूजीलैंड से हुई थी। होशियारपुर के गांव माणक ढेरी में एनआरआई साहिब सिंह के घर पर गोलीबारी की घटना कबड्डी में गैंगस्टरों की पहली वारदात थी।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड में साहिब सिंह के बेटे और एक अन्य कबड्डी प्रमोटर के बीच हुई बहस के बाद दूसरे गैंग ने जग्गू से मदद मांगी। इसके बाद जग्गू ने अपने संपर्क का इस्तेमाल करके यहां साहिब सिंह के घर पर गोलियां चलवाईं। इस मामले में बिन्नी गुज्जर की गिरफ्तारी से पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला है कि पूरे घटनाक्रम के पीछे जग्गू भगवानपुरिया है। साहिब सिंह और उनके पुत्र गुरविंदर सिंह बैंस न्यूजीलैंड में कबड्डी कप करवाते हैं। पिछले साल गुरविंदर की वहां रह रहे जिला गुरदासपुर के गांव सुक्खा राजू से ताल्लुक रखने वाले मनजोत और हरकमलजोत के साथ बहस हो गई थी। वो दोनों भी कबड्डी प्रमोटर हैं।
विज्ञापन

यहीं से कबड्डी के गेम में जग्गू की पहली एंट्री हुई थी और बाद में संदीप अंबिया नंगल जग्गू के साथ जाकर मिल गया। नई लीग शुरू हुई, मेजर कबड्डी लीग, जिसका मुख्य संचालक जग्गू व उसका भाई बने। जग्गू किसी तरह अपने क्लब व लीग को बुलंदियों तक ले जाना चाहता था, यही वजह थी कि मनजोत और हरकमलजोत ने पुराने जानकार गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से संपर्क साधकर गुरविंदर सिंह बैंस पर तब हमला करने के लिए कहा, जब उसे भारत आना था। मनजोत और हरकमलजोत का कहना था कि गुरविंदर सिंह बैंस उन खिलाड़ियों को ज्यादा पैसे देकर अपने टूर्नामेंट में खेलने के लिए बुला रहा है, जो पिछले समय के दौरान सिर्फ उन्हीं की तरफ से करवाए जाने वाले कबड्डी कप में पहुंच रहे थे। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार जग्गू ने फायरिंग को सिर्फ डराने तक ही सीमित रखा, जबकि उसके परिचितों ने हमले की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी के साथ गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का नाम नवंबर 2019 में तब जुड़ा, जब नॉर्थ इंडिया सर्कल स्टाइल कबड्डी फेडरेशन के मेंबर सुरजन सिंह ने डीजीपी पंजाब को एक शिकायत देते हुए कहा था कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया पंजाब या विदेश में होने वाले कबड्डी के बड़े खेल मुकाबलों पर पैसे और डरा धमकाकर अपनी पकड़ बना रहा है। इस दौरान उसके साथ हरकमलजोत का नाम सामने आया तो पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया था कि हरकमलजोत पंजाब सरकार में मौजूदा जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का करीबी है। हालांकि मंत्री ने इस संबंध से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed