फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BSF opened fire on Pakistani drone, it escaped

Jalandhar News: पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ ने दागी गोलियां, बच निकला

Sat, 21 Oct 2023 09:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 21 Oct 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
BSF opened fire on Pakistani drone, it escaped
पीरबाबा जल्लेशाह की दरगाह के ऊपर देखी रात दो बजे ड्रोन की मूवमेंट
विज्ञापन

शनिवार को था मेला, श्रद्धालुओं को बीएसएफ ने मजार तक नहीं जाने दिया, गेट से ही टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी
ममदोट/फिरोजपुर। भारत-पाक सीमा की जीरो लाइन स्थित पीरबाबा जल्लेशाह की दरगाह के ऊपर मंडरा रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ ने लगभग पंद्रह गोलियां दागी। हर साल की तरह 21 अक्तूबर को भारत-पाक सीमा जीरो लाइन पर पीरबाबा जल्लेशाह की दरगाह पर मेला लगता है, शनिवार मेला दरगाह पर न लगाकर कंटीली तार से दूर खेत में लगाया गया और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को दरगाह तक नहीं जाने दिया। कंटीली तार पर लगे गेट से ही लोगों को माथा टिकाया गया। पुलिस और बीएसएफ का उक्त जगह पर सर्च अभियान जारी है।

फेंसिंग के साथ-साथ बीएसएफ जवान गश्त कर रहे थे कि शुक्रवार रात दो बजे बीएसएफ चौकी लक्खा सिंह वाला और गांव ममदोट हिठाड़ के पास जीरो लाइन पर बनी पीरबाबा जल्लेशाह की दरगाह के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन मंडराता हुआ देखा। बीएसएफ ने उसे जमीन पर गिराने के लिए ताबड़तोड़ पंद्रह गोलियां दागी, लेकिन ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान में प्रवेश कर गया। शनिवार सुबह बीएसएफ व पुलिस ने उक्त एरिया में संयुक्त अभियान चलाया। हर साल की तरह दरगाह पर 21 अक्तूबर को मेला लगता है। बीएसएफ ने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मेला दरगाह पर न लगाकर कंटीली तार के इस पार खेत में लगाया। किसी को भी दरगाह पर नहीं जाने दिया। कंटीली तार पर लगे गेट से ही श्रद्धालुओं को माथा टेकने की अनुमति थी। पंजाब पुलिस और बीएसएफ संयुक्त अभियान के तहत लक्खा सिंह वाला एरिया में चेकिंग कर रही थी, देर शाम तक कुछ भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed