फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BSF found heroine and drug in Firozpur

बीएसएफ और सीआईए ने बरामद की पांच किलो हेरोइन व अफीम

Thu, 04 Jun 2020 04:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
BSF found heroine and drug in Firozpur
बीएसएफ और सीआईए स्टाफ ने संयुक्त आपरेशन के दौरान सरहद से पांच किलो हेरोइन और 50 ग्राम अफीम पकड़ी है। उक्त सामग्री भारतीय तस्करों ने मंगवाई थी जिसे पाक तस्कर फेंसिंग पार भारतीय खेतों में छिपाकर गए थे। घटना वीरवार को बीएसएफ की बीओपी उल्लोके के पास हुई।
विज्ञापन

खुफिया सूत्रों के मुताबिक सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि पाक तस्कर फेंसिंग पार खेतों में हेरोइन की खेप छिपाकर गए हैं। सीआईए स्टाफ ने उक्त सूचना को बीएसएफ के अधिकारियों से साझा किया। वीरवार को सुबह से ही बीएसएफ और सीआईए स्टाफ के अधिकारी व जवानों ने सर्च अभियान चलाया हुआ था। बीएसएफ की बीओपी उल्लोके के पास लगी फेंसिंग पार खेतों में जवानों को जमीन में दबी हुई हेरोइन और अफीम मिली। हेरोइन का वजन पांच किलो 150 ग्राम और अफीम पचास ग्राम आंकी गई है। बीएसएफ और सीआईए स्टाफ के अधिकारी जिस किसान के खेत से हेरोइन बरामद हुई है उससे पूछताछ करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed