फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Blows gold harder than former deputy mayor in hoshiarpur

पूर्व डिप्टी मेयर से सोने के कड़े उड़ाए

Wed, 05 Aug 2020 05:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Blows gold harder than former deputy mayor in hoshiarpur
महिलाओं को बातों में उलझाने के बाद स्प्रे करके लूटने वाली कार सवार महिलाओं के गिरोह ने बुधवार को एक और वारदात को अंजाम दिया। इस बार उनका शिकार बनीं शहर की पूर्व डिप्टी मेयर शुक्ला देवी शर्मा। बात करने के बहाने दुकान से बाहर बुला कर लुटेरी महिलाओं ने उन पर कोई स्प्रे करके हाथ में पहने सोने के कड़े उतारे और कार में सवार होकर भाग निकलीं। थाना माडल टाउन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी मेयर शुक्ला देवी शर्मा निवासी जगतपुरा भगवान वाल्मीकि आश्रम हरियाना के समीप दुकान पर मौजूद थीं। पूर्व डिप्टी मेयर के अनुसार सुबह करीब 11 बजे एक स्विफ्ट कार दुकान के पास आकर रुकी। कार से उतरे एक लड़का दुकान में आया और कहा कार में बैठी आंटी उन्हें बुला रही हैं। इस पर वह दुकान से बाहर आकर कार के पास पहुंची। कार के पीछे बैठी दो महिलाओं में से एक ने उनकी बांह पकड़कर उन्हें दरवाजे की तरफ खींचा और उनकी दोनों बाजू पकड़ लीं।
विज्ञापन

इस दौरान इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं कार में बैठी दूसरी महिला ने उनके चेहरे पर कोई स्प्रे मारा। इसके बाद वह कुछ पल के लिए समझ ही नहीं पाईं कि क्या हो रहा है। इस बीच महिलाओं ने उन्हें धक्का मारा और गाड़ी भगा ले गईं। कुछ मिनट बाद जब वह संभलीं तो उन्होंने देखा किमहिलाओं ने उनके हाथ में पहने चार तोला सोने के कड़े उतार लिए थे। कार में तीन महिलाएं एवं एक युवक सवार था। कार युवक चला रहा था। एक महिला करीब 50 साल उम्र की थी। दो अन्य 35-40 साल उम्र की रही होंगी। थाना माडल टाउन की पुलिस ने लुटेरी महिलाओं का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed