{"_id":"9a5e84ec2f12bb27d25bdd4e78dc2360","slug":"bjp-drug-business-sad-partner-shakil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ड्रग कारोबार में भी शिअद की भाईवाल : अहमद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ड्रग कारोबार में भी शिअद की भाईवाल : अहमद
ब्यूरो, अमर उजाला/फगवाड़ा
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी शकील अहमद ने आरोप लगाया कि भाजपा ड्रग
विज्ञापन
कारोबार में भी अकाली दल की भाईवाल है। अहमद रविवार को प्रदेश भाजपा
अध्यक्ष कमल शर्मा के करीबियों के ड्रग कारोबारियों को संरक्षण देने और
रिश्वत लेने के मामले पर टिप्पणी कर रहे थे। वे फगवाड़ा में पंजाब प्रदेश
कांग्रेस के महासचिव और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के निवास पर पहुंचे
थे।
अहमद ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया कि अगर ललित मोदी जैसे अपराधी की विदेश जाने में मदद करने को विदेश मंत्री गुनाह नहीं मानती तो वे ऐसे अपराधी, जिनके रिश्तेदार कैंसर या हार्ट की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, को इलाज के लिए विदेश जाने या जेल से छोड़ने संबंधी कानून संसद में पास करवा दें। कैप्टन और बाजवा मामले पर शकील अहमद ने कहा कि दोनों ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसके बावजूद प्रदेश कांग्रेस अकाली भाजपा गठबंधन को उखाड़ने के लिए एकजुट हैं।
अहमद ने चाणक्य की बात दोहराते हुए कहा कि जिस राज का शासक व्यापारी होता है, उस राज की जनता भिखारी हो जाती है। पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। इस मौके पर कांग्रेस के देहाती अध्यक्ष दलजीत सिंह राजू, हरजी मान, बलबीर गौसल, अगम पराशर, सतपाल मल्ल समेत अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।