फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Big reveals by ED officials regarding Bhupinder Singh Honey

ईडी का खुलासा: चन्नी का नाम इस्तेमाल कर भतीजे ने कमाए 325 करोड़, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

Tue, 08 Feb 2022 10:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 10:31 PM IST
सार

पंजाब के सीएम चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने तीन दिन का रिमांड बढ़ा दिया है। अदालत में ईडी ने दावा किया कि हनी ने पूछताछ में माना है कि अवैध खनन मामले में अधिकारियों के स्थानांतरण करवाकर करोड़ों की वसूली की है। 

विज्ञापन
Big reveals by ED officials regarding Bhupinder Singh Honey
सीएम चरणजीत चन्नी के साथ भूपिंदर हनी। - फोटो : फाइल

विस्तार

रेत खनन और तबादले के खेल में गिरफ्तार भूपिंदर सिंह हनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने खुलासा किया है कि हनी ने चन्नी के नाम का इस्तेमाल कर 325 करोड़ रुपये कमाए हैं। अफसरों को आशंका है कि पूछताछ में हनी कुछ और महत्वपूर्ण खुलासे कर सकता है। इसलिए मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड और लिया है। 

विज्ञापन


ईडी की तरफ से पेश वकील लोकेश नारंग ने अदालत में कहा कि मामला करोड़ों रुपयों से जुड़ा है। ईडी ने दावा किया कि हनी ने पूछताछ में माना है कि अवैध खनन मामले में अधिकारियों के स्थानांतरण करवाकर करोड़ों रुपये की वसूली की है। इसकी गहराई में जाने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए और पूछताछ की जरूरत है। ऐसे में हनी का रिमांड तीन दिन और बढ़ाया जाए। 
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने अदालत में तर्क दिया कि उसके व उसके सहयोगियों के पास से जब्त करीब 10 करोड़ रुपये की धनराशि पंजाब में अवैध रेत खनन व अधिकारियों के तबादलों के जरिये एकत्र की गई थी। अभी यह पता लगाना बाकी है कि यह रकम किन अधिकारियों ने हनी को दी थी। ईडी के तर्क के बाद अदालत ने हनी का रिमांड तीन दिन तक और बढ़ा दिया। दूसरी ओर, सूत्रों का कहना है कि पंजाब के कई अधिकारी ईडी के रडार पर हैं। कभी टीम उन पर शिकंजा कस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह को ईडी ने तीन फरवरी को पहले पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन उन्होंने सवालों के सही जवाब नहीं दिए। इसलिए उन्हें देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, ईडी के अधिकारी खुलकर तो कुछ नहीं बता रहे हैं लेकिन इतना साफ है कि सीएम के कई अन्य रिश्तेदार भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed