{"_id":"5e1df6898ebc3e4b0a7f36e4","slug":"begain-to-detailed-jammu-tavi-bhatinda-express-faridkot-news-pkl3631363137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूतवी बठिंडा एक्सप्रेस ट्रेन का जोधपुर तक विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूतवी बठिंडा एक्सप्रेस ट्रेन का जोधपुर तक विस्तार
विज्ञापन
रेलवे ने यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए जम्मूतवी-बठिंडा एक्सप्रेस दैनिक का जोधपुर तक विस्तार कर दिया है। इसका रस्मी उद्घाटन 15 जनवरी को इस ट्रेन को सूरतगढ़ से जोधपुर की ओर रवाना करके किया जाएगा। यह जानकारी कोटकपूरा के स्टेशन मास्टर रामकेश मीणा ने दी।
उन्होंने बताया कि इससे पहले यह ट्रेन प्रतिदिन जम्मूतवी से रात 21.25 बजे चल कर सुबह 09.40 बजे बठिंडा आती है। यहां से 09.50 बजे रवाना होकर 15.25 बजे बीकानेर पहुंचकर 15.45 बजे रवाना हो कर जोधपुर रात 21.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में जोधपुर से प्रात: 06.45 बजे चलकर बीकानेर 12.55 पर आएगी व 13.05 बजे रवाना होकर सायं 18.30 बजे बठिंडा पहुंच कर 18.40 बजे रवाना होकर जम्मूतवी सुबह 06.15 बजे पहुंचेगी।
इस सेवा में जम्मूतवी- बठिंडा के मध्य ठहराव वाले स्टेशनों सहित हनुमानगढ, सूरतगढ़, बीकानेर, नोखा और मेड़ता रोड़ ठहराव होगा। उन्होंने बताया कि अब जोधपुर तक जाने वाली दो ट्रेनें हो गई है। एक सुबह के वक्त जाएगी और एक शाम के वक्त जोकि यात्रियों के लिए यह बहुत लाभदायक ट्रेन है। इस ट्रेन के चलने पर रेलवे संघर्ष समिति कोटकपूरा, कोटपुरा विकास मंच, श्री बालाजी सेवा मंडल, श्री बालाजी संकीर्तन मंडल ने खुशी का इजहार किया है