फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bank's female employees named in fraud, Firozpur

बैंक की महिला कर्मी धोखाधड़ी में नामजद

Wed, 13 Jan 2021 04:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
Bank's female employees named in fraud, Firozpur
फिरोजपुर। मक्खू थाना पुलिस ने अनुसूचित जाति के जाली सर्टिफिकेट से पंजाब एंड सिंध बैंक में क्लर्क की नौकरी हासिल करने के आरोप में महिला मुलाजिम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के अनुसूचित जाति के सर्टिफिकेट के जाली होने की बैंक के ही चपरासी ने शिकायत की थी।
विज्ञापन

बैंक के चपरासी बलराज सिंह वासी कोकरी वहिनेवाला, जिला मोगा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अनुसूचित जाति से संबंधित है। पंजाब एंड सिंध बैंक ब्रांच भिंडर कलां तहसील धर्मकोट जिला मोगा में बतौर चपरासी के पद पर कार्यरत है। उस्थायी नियुक्ति की बात कह कर उसे ब्रांच नत्थू वाला जदीद, जिला फिरोजपुर भेज दिया। वहां पर सफाई सेवक का पद खाली हुआ था। उसका आरोप है कि बैंक में नियुक्त कुलविंदर कौर उर्फ रजवंत कौर जो सामान्य वर्ग से संबंध रखती हैं। कुलविंदर कौर ने अनुसूचित जाति का जाली सर्टिफिकेट बनवाकर बैंक में क्लर्क की नौकरी हासिल की है।
विज्ञापन

महिला की शिकायत करने पर बैंक के अधिकारियों ने बलराज को नौकरी से हटा दिया। नौकरी से हटने के बाद बलराज ने उक्त महिला के खिलाफ शिकायत करना शुरू कर दिया। बलराज की शिकायत पर महिला के अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट की जांच शुरू की गई, जांच में सर्टिफिकेट जाली पाया गया। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई गुरविंदरपाल सिंह के मुताबिक सर्टिफिकेट जाली पाए जाने पर पुलिस ने महिला कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed