{"_id":"641f2efc9dbf9967a9060184","slug":"baljeet-kaurs-friendship-with-papalpreet-was-on-social-media-jalandhar-news-c-16-1-96970-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पपलप्रीत के साथ सोशल मीडिया पर हुई थी बलजीत कौर की दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पपलप्रीत के साथ सोशल मीडिया पर हुई थी बलजीत कौर की दोस्ती
विज्ञापन
जालंधर पुलिस को बताई बलजीत कौर ने कहानी, पपलप्रीत सिंह का बलजीत कौर के साथ था तल्लुकात
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अब उसके फरार होने के कनेक्शन में जालंधर पुलिस ने बलजीत कौर नामक महिला को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। आरोप है कि इस महिला ने हरियाणा के शाहाबाद में अपने घर पर कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल और उसके साथी पपलप्रीत सिंह को शरण दी थी।
शाहाबाद की सिद्धार्थ कॉलोनी की रहने वाली बलजीत कौर कथित तौर पर अमृतपाल के साथी पपलप्रीत सिंह के संपर्क में थी। पुलिस ने बलजीत कौर से सवाल किया कि वह हरियाणा की रहने वाली है और पपलप्रीत सिंह पंजाब का, फिर आपस में कैसे मिले ? जिस पर बलजीत कौर ने कहा कि दोनों का संपर्क सोशल मीडिया के जरिये हुआ था। पहले धार्मिक समागम को लेकर आपस में बातचीत होती थी फिर एक दूसरे के यहां पर आना जाना भी शुरू हो गया था।
बलजीत कौर ने पुलिस को बताया है कि अमृतपाल सिंह एक अन्य साथी के साथ स्कूटर पर कुरुक्षेत्र जिले में उसके घर पहुंचा था। कौर ने यह भी कहा कि अमृतपाल ने कपड़े बदल लिए थे और पगड़ी पहन रखी थी। उसने अपनी मूंछें भी ठीक कर ली थी। बलजीत कौर का अमृतपाल सिंह से सीधा कोई संपर्क नहीं था बल्कि वह महिला के परिचित पपलप्रीत सिंह के साथ अचानक शाहाबाद पहुंचा था। बलजीत कौर को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि पपलप्रीत उसके घर पर अमृतपाल सिंह को लेकर आ जाएगा। जब पपलप्रीत ने बलजीत कौर को कॉल की तो यही कहा कि वह घर आ रहा है, किसी दूसरे व्यक्ति के साथ होने का जिक्र उसने नहीं किया। रात को नौ बजकर 40 मिनट पर डोर बेल बजी तो पिता गुरनाम सिंह ने गेट खोला। बाहर पपलप्रीत के साथ एक और व्यक्ति था, जो बाद में अमृतपाल निकला।
विज्ञापन
बलजीत कौर का कहना है कि वह आध्यात्मिक है और धार्मिक मंचों पर ही पपलप्रीत के संपर्क में आई थी, उसने हिसार से एमबीए तक की पढ़ाई की है।