{"_id":"690f95a516fe1ff2e6097879","slug":"attempt-to-kidnap-child-in-abohar-one-arrested-abohar-news-c-61-1-kot1001-103355-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: अबोहर में बच्चे को अगवा करने का प्रयास, एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: अबोहर में बच्चे को अगवा करने का प्रयास, एक काबू
Sun, 09 Nov 2025 12:40 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। अबोहर के लाजपत नगर में शुक्रवार देर शाम बाइक सवार कुछ युवकों ने गली में खेल रहे एक बच्चे को अगवा करने का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों में से एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी भाग निकले। पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंपा गया है।
लाजपत नगर गली नंबर एक निवासी मिहिर ने बताया कि शुक्रवार देर शाम बच्चे गली में खेल रहे थे। इसी दौरान चार युवक वहां पर आए और उसके बच्चे को उठाकर ले जाने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर तीन युवक तो भाग निकले लेकिन एक युवक को लोगों ने काबू कर लिया। बच्चे के पिता ने बताया कि जब उसकी पत्नी ने बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया तो उक्त युवकोंं ने उसके गले में पहनी सोने की चेन भी झपटने का प्रयास किया था लेकिन लोगों के एकत्र होने पर वे झपटमारी में नाकाम रहे। काबू किए युवक की जेब से एक इंजेक्शन भी मिला है। आरोपी ने अपना नाम पियूष बताया है।