{"_id":"669273655e464e5ce8088342","slug":"asha-worker-dies-due-to-car-collision-in-moga-moga-news-c-371-1-mog1001-100513-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मोगा में कार की टक्कर से आशा वर्कर की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मोगा में कार की टक्कर से आशा वर्कर की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद
Sat, 13 Jul 2024 06:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमोगा। जिले के कस्बा कोट इसे खां के गांव दौलेवाला में मक्खू की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सारा घटनाक्रम मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस से सूचना मिलने के बाद एसएसएफ टीम ने कार का पीछा किया पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक अविनाश रानी आशा वर्कर कर्मचारी थीं। वह शुक्रवार को एक मीटिंग में शामिल होने के लिए कोट इसे खां से अपने गांव गई थी। एसएसएफ टीम के कर्मचारी लखबीर सिंह ने बताया कि जब उन्होंने गाड़ी का पीछा किया तो गाड़ी जीरा रोड पर एक पेड़ से टकरा गई और ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर खेतों में घुस गया, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। जांच अधिकारी एएसआई रघवीर प्रसाद ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।