फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Animal collided with bike, the only brother of three sisters killed

बाइक से टकराया पशु, सिर में सींग घुसने से तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत

Mon, 29 Jun 2020 06:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Animal collided with bike, the only brother of three sisters killed
बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार जानलेवा साबित हो रही है और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। रविवार देर रात्रि सीतो रोड पर बेसहारा पशु की टक्कर से तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई व एक दोस्त बाल बाल गच गया। जानकारी के अनुसार सुभाष नगर गली नंबर 5 निवासी करीब 19 वर्षीय समीर पुत्र दीपक रविवार देर शाम चचेरे भाई जुगनू व दोस्त आकाश के साथ बाइक पर सीतो रोड से घर आ रहा था कि रास्ते में अचानक बेसहारा पशु से उनकी टक्कर हो गई। इस घटना में पशु की सींग समीर के सिर में घुस गई, जबकि जुगनू व आकाश मामूली चोटिल हो गए। लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बलदेव सिंह व एएसआई गुरचरण सिंह ने घटना का जायजा लिया तथा मृतक के पिता दीपक के बयान पर भांदस की धारा 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed