Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Akali Dal punarsurjit begins to unravel Stalwarts depart one by one challenge to salvage political ground

बिखरने लगा अकाली दल पुनर सुरजीत: एक-एक कर साथ छोड़ रहे दिग्गज, अब राजनीतिक जमीन बचाने की चुनौती

Sat, 07 Nov 2026 08:35 AM IST
Nivedita सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Sat, 07 Nov 2026 08:35 AM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल में नेतृत्व परिवर्तन और सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे की मांग को लेकर उठे विवाद के बाद 11 अगस्त 2025 को ज्ञानी हरप्रीत सिंह की अगुवाई में गठित अकाली दल पुनर सुरजीत से अब एक-एक कर दिग्गज नेता किनारा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Akali Dal punarsurjit begins to unravel Stalwarts depart one by one challenge to salvage political ground
पटियाला में अकाली दल में शामिल हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की अकाली राजनीति में नए विकल्प के तौर पर उभरा अकाली दल पुनर सुरजीत गठन के महज एक साल के भीतर ही बिखराव की स्थिति में पहुंच गया है। 11 अगस्त 2025 को ज्ञानी हरप्रीत सिंह की अगुवाई में गठित इस संगठन से अब एक-एक कर दिग्गज नेता किनारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


कभी पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा के बेटे परमिंदर सिंह ढींडसा, मनप्रीत सिंह अयाली, सुरजीत सिंह रखड़ा, गुरप्रताप सिंह वड़ाला और इकबाल सिंह झुंदा जैसे नेताओं की मौजूदगी से मजबूत दिखने वाले इस संगठन के सामने अब अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की चुनौती है।
विज्ञापन


गठन के बाद से ही शुरू हुआ था बिखराव
संगठन से नेताओं के अलग होने का सिलसिला गठन के कुछ समय बाद ही शुरू हो गया था। सबसे पहले चरणजीत सिंह बराड़ ने संगठन से दूरी बनाकर भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद 4 अप्रैल 2026 को पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह के बेटे बरजिंदर सिंह उर्फ मखन बराड़ ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। अप्रैल में ही वह सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल में लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मई 2026 में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में संगठन से निष्कासित कर दिया गया। 16 मई को उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इसी दौरान दाखा से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने भी संगठन से दूरी बना ली। 20 मई को उन्होंने पुनर सुरजीत के सभी पदों और समन्वय समिति के संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया। 9 जून को वह अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए।

नेतृत्व से मतभेद वजह
अयाली के साथ जुड़े पूर्व विधायक इकबाल सिंह झुंदा ने भी जुलाई 2026 में संगठन से अलग होकर अपने समर्थकों के साथ वारिस पंजाब दे को समर्थन देने का एलान किया। अब 4 नवंबर 2026 को पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने भी ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व वाले अकाली दल पुनर सुरजीत से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पंथक एकता के मुद्दे पर नेतृत्व से मतभेदों को इसकी वजह बताया। वह सभी अकाली और पंथक संगठनों को एक मंच पर लाने के पक्षधर थे, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई।

दरअसल, संगठन के गठन के समय इसे अकाली राजनीति में नए विकल्प और सुधार की मुहिम के तौर पर पेश किया गया था। इसका उद्देश्य पुराने सिद्धांतों और पंथक संस्थाओं की गरिमा के अनुरूप अकाली दल को दोबारा खड़ा करना बताया गया था। हालांकि नेतृत्व, राजनीतिक रणनीति, दूसरे पंथक संगठनों के साथ तालमेल और चुनावी रास्ते को लेकर मतभेद लगातार सामने आते रहे। वारिस पंजाब दे के साथ गठबंधन की कोशिश भी संगठन को एकजुट नहीं रख सकी।

अब स्थिति यह है कि सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी, चरणजीत सिंह बराड़ भाजपा, मनप्रीत सिंह अयाली और इकबाल सिंह झुंदा वारिस पंजाब दे के साथ हैं, जबकि मखन बराड़ और प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा की वापसी पुराने अकाली दल की ओर हो रही है।


अकाली राजनीति में बिखराव का पुराना इतिहास
शिरोमणि अकाली दल में बिखराव और एकजुटता का यह पहला दौर नहीं है। 14 दिसंबर 1920 को गठित पार्टी अपने 106 साल के इतिहास में कई बार विभाजन और एकजुटता के दौर से गुजर चुकी है। ऐसे में अकाली दल पुनर सुरजीत के भीतर मौजूदा टूट को भी पंजाब की अकाली राजनीति के इसी उतार-चढ़ाव के एक नए अध्याय के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed