{"_id":"604caa568ebc3ec39955f019","slug":"after-the-patient-death-in-jalandhar-the-hospital-was-ransacked-the-family-members-accused-of-being-negligent-in-the-treatment-jalandhar-news-pkl406949259","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में मरीज की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़, परिजनों ने इलाज में कोताही बरतने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में मरीज की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़, परिजनों ने इलाज में कोताही बरतने का लगाया आरोप
विज्ञापन
जालंधर। न्यू रूबी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को एक मरीज की मौत हो गई। कोताही बरतने का आरोप लगाकर मरीज के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भड़के परिजन को कार्रवाई का भरोसा देकर माहौल शांत कराया।
मृतक की पत्नी नीटू और रिश्तेदार नीरज ने बताया कि 11 मार्च को दोपहर गगन निवासी बस्ती शेख को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त डॉक्टरों ने कहा कि उसे कोरोना है। हालांकि जब उनका कोविड का रैपिड टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट निगेटिव आई। बाद में एक और टेस्ट किया गया, उसकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई। शनिवार को गगन की मौत हो गई। परिजन ने आरोप लगाया कि ज्यादा इंजेक्शन लगाने की वजह से ही गगन की तबियत खराब हुई और उसके बाद मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे थाना छह के एसएचओ सुरजीत सिंह ने कहा कि मृतक गगन कुमार की पत्नी को गलतफहमी हो गई थी। इस वजह वह ज्यादा उत्तेजित हो गई थी। डॉक्टरों ने परिवार वालों को समझाया। तसल्ली होने के बाद परिजन शव लेकर चले गए हैं। इस वजह से इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई। अस्पताल के डॉक्टर एसपीएस ग्रोवर का कहना है कि दाखिल करते समय गगन की हालत गंभीर थी। जिसके बारे में उसके परिजनोें को बता दिया गया था। इलाज में कोई कोताही नहीं बरती गई है।